अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

राजस्थान: जयपुर-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार-ट्रेलर की भीषण टक्कर में 6 युवकों की मौत

On: February 11, 2026 3:42 AM
Follow Us:

राजस्थान के दौसा जिले में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे (एनएच-21) पर मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात एक भयावह सड़क दुर्घटना में छह युवकों की जान चली गई। हादसा सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैलाई गांव के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में जाकर एक ट्रेलर से भिड़ गई।
पुलिस के मुताबिक, सभी युवक दौसा के कालाखो गांव के निवासी थे और एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह हाईवे के डिवाइडर से टकराकर दूसरी ओर चली गई। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग व पुलिस तुरंत सहायता के लिए पहुंचे।
पुलिस ने मृतकों की पहचान लोकेश पुत्र गोवर्धन योगी, दिलखुश पुत्र बनवारी लाल योगी, मनीष पुत्र हरिमोहन योगी, अंकित पुत्र लालराम बैरवा और समयसिंह पुत्र रामसिंह योगी के रूप में की है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अलग-अलग अस्पतालों की मोर्चरी में भेजा गया है। चार शव सिकंदरा अस्पताल, एक जयपुर और एक दौसा जिला अस्पताल में रखवाया गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दर्दनाक दुर्घटना से कालाखो गांव में शोक की लहर फैल गई है। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Surrendered women Naxalites from Bastar walk the ramp in traditional Kosa silk outfits

Surrendered Women Naxalites: बंदूक छोड़ रैंप तक पहुंचीं महिला नक्सली, कोसा सिल्क ने दिखाई नई जिंदगी की तस्वीर

Indian-origin teen Arjun Arvind arrested in Massachusetts US double murder case

​Arjun Arvind Double Murder Case: अमेरिका में भारतीय मूल के 17 साल के किशोर ने मां और भाई को उतारा मौत के घाट, ChatGPT पर सर्च की थीं हत्या की कहानियां

एअर इंडिया पायलट डोप टेस्ट में पॉजिटिव: फुकेट-दिल्ली फ्लाइट उड़ाने से पहले पिया था गांजा, लैब जांच में हुई पुष्टि

बेंगलुरू के 5-स्टार होटल में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी के अफेयर के शक में दो मासूम बेटियों की हत्या की, फिर खुद का गला काटा

India Weather Update showing heavy rain alert in Delhi Uttar Pradesh Bihar Kerala Uttarakhand and Himachal Pradesh

India Weather Update: दिल्ली में हल्की बारिश, यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, केरल से उत्तराखंड तक बदला मौसम!

India Weather Update: Rain continues in Delhi-NCR; alerts issued for regions ranging from Bihar and Bengal to Assam; 'Yellow Alert' also for Uttarakhand and Himachal.

India Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश का दौर जारी, बिहार-बंगाल से लेकर असम तक अलर्ट, उत्तराखंड और हिमाचल में भी येलो अलर्ट

Leave a Comment