अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुद्रप्रयाग हादसा: अलकनंदा में गिरा यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर, 19 लोग थे सवार, घायल चालक ने बताया हादसे का कारण

On: June 26, 2025 6:52 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद से गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के समीप एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरा। इस वाहन में चालक सहित कुल 19 लोग सवार थे, जो बदरीनाथ दर्शन के लिए यात्रा कर रहे थे।

हादसा इतना भयावह था कि वाहन नदी में समा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक नौ लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें से दो की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है, जबकि शेष घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं। कुछ लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

अस्पताल में भर्ती घायल चालक सुमित ने बताया कि वे केदारनाथ दर्शन के बाद बदरीनाथ जा रहे थे, तभी रास्ते में एक ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन बेकाबू होकर गहरी खाई में गिरा और सीधा अलकनंदा नदी में जा समाया। हादसे के दौरान कुछ यात्री टेंपो ट्रैवलर से बाहर छिटक गए, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। एक महिला यात्री भावना ने बताया कि वे रात को रुद्रप्रयाग में रुके थे और सुबह करीब साढ़े सात बजे यात्रा के लिए रवाना हुए थे।

यात्रियों का यह दल राजस्थान के उदयपुर से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर आया था। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक शव घटनास्थल से काफी दूर शिवपुरी तक बहकर पहुंच गया, जिसे रेस्क्यू टीम ने बरामद किया।

घटनास्थल पर नदी का बहाव तेज है और इलाका बेहद दुर्गम है, जिससे राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं। अलकनंदा की तेज धार और खतरनाक भूगोल के बावजूद राहत कार्य जारी है।

यह हादसा न सिर्फ यात्रियों के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक गहरा सदमा है। अधिकारी अभी भी लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं और प्रशासन ने घटनास्थल के आसपास सतर्कता बढ़ा दी है।

यह भी पढें-कालसी-चकराता रोड हादसा: खाई में गिरी कार, तीन की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment