अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में बारिश का कहर: बह गए पुल, छह गांवों का टूटा संपर्क

On: July 9, 2025 7:53 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाकों में मूसलधार बारिश ने तबाही मचा दी है। धारचूला के तल्ला दारमा क्षेत्र में हालात सबसे अधिक गंभीर हैं, जहां एक मोटर पुल बह जाने से छह गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। टनकपुर-तवाघाट हाईवे और तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब 12 बजे हुई तेज बारिश के चलते छिपलाकेदार और तीजम क्षेत्र से निकलने वाले नालों में अचानक उफान आ गया। नेगल गाड़ ने उग्र रूप लेते हुए उमचिया मोटर पुल को उखाड़कर 200 मीटर दूर फेंक दिया। कई पैदल पुल भी बह गए हैं। गांवों की तरफ नालों का कटाव बढ़ने से वतन बाजार जैसे इलाके खतरे की जद में आ गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए रातभर एक-दूसरे को जागरूक किया और सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया।

धौलीगंगा नदी के जलस्तर में भी भारी वृद्धि दर्ज की गई है। इसके सहायक नदी-नालों के उफान पर आने से सोबला, खेत और छिरकिला जैसे नदी किनारे बसे गांवों को अलर्ट पर रखा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रातभर हुई बारिश के दौरान बादल फटने जैसी स्थिति उत्पन्न हुई और भारी कटाव के चलते लोग पूरी रात दहशत में रहे।

तवाघाट और लिपुलेख मार्ग के अलावा जिले की 21 सड़कों पर यातायात ठप है। कई दूरदराज़ क्षेत्रों से अभी तक सूचना नहीं पहुंची है, जिससे नुकसान का पूरा आकलन संभव नहीं हो सका है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी जान-माल या पशु हानि की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं और क्षतिग्रस्त इलाकों में राहत कार्यों की योजना बनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें : मसूरी-देहरादून में बारिश का कहर: गिरते पेड़ों से वाहन और मकान क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​देहरादून में बेखौफ बदमाशों का तांडव: शिमला बाईपास रोड पर स्कूटी सवार युवक पर झोंकी गोली, इलाके में फैली सनसनी

​Nitin Nabin Haldwani Visit: उत्तराखंड में 2027 चुनाव की बिसात बिछाने हल्द्वानी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

​UKSSSC Exam Calendar: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, समूह-ग की 7 भर्तियों की तिथियां बदलीं

​बाजपुर में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप और ब्लैकमेल: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाई अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर की वायरल

Haldwani Railway Land Encroachment Case security deployment in Banbhulpura

Haldwani Railway Land Encroachment Case: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले हाई अलर्ट, बनभूलपुरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

​Dehradun PG Student Suicide Case: देहराखास के पीजी में बिहार के छात्र ने लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment