अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand के लिए गर्व का पल,IPL में खेलेंगे Uttarakhand के दो खिलाड़ी, जानिए कौन है वह दो खिलाड़ी

On: February 18, 2022 5:55 AM
Follow Us:

भारत में IPL को क्रिकेट का त्योहार कहा जाता है। इस बार भी cricket के इस त्योहार के लिए तैयारियां जोरों शोरो से की जा रही हैं। खिलाड़ियों की नीलामी की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। Nanital जनपद के लिए IPL की नीलामी खासा अच्छी रही है। इस बार Nanital जिले के दो खिलाड़ी, आर्यन जुयाल और अनुज रावत IPL team में चुने गए हैं। बता दें कि आर्यन और अनुज भारत के लिए भी साथ खेल चुके हैं। दोनों ने भारत की कप्तानी भी की है।Uttar Pradesh team से खेलने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज़ हल्द्वानी निवासी आर्यन जुयाल को पहली बार किसी IPL team में चुना गया है।

उन्हें पांच बार की IPL विजेता टीम मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए में खरीदा है। इसके अलावा दूसरी अच्छी खबर Nanital के रामनगर से आई है। जहां के अनुज रावत को विराट कोहली की टीम RCB ने खरीदा है। घरेलू क्रिकेट में Delhi से खेलने वाले बाएं हाथ के विकेट की परबल्लेबाज़ अनुज रावत को 3.40 करोड़ में खरीदा गया है।

Nanital जिले के ये दो होनहार खिलाड़ी आज आईपीएल में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों ही खिलाड़ी भारतीय team की भी कप्तानी कर चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि दोनों खिलाड़ी एक दूसरे की कप्तानी में उप कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। दरअसल, साल 2018 में जब भारतीय under-19 टीम श्रीलंका दौरे पर गई थी तो test में अनुज रावत को कप्तान और आर्यन जुयाल को उपकप्तान बनाया गया था। यह series भारत ने 2-0 से अपने नाम की थी।इसके अलावा वनडे मुकाबलों के लिए under-19 टीम का कप्तान आर्यन जुयाल को बनाया गया था। जबकि एकदिवसीय match में अनुज रावत को वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया था।

यह भी पढ़े : क्या आपको पता है कि हॉरर मूवी देखने से हो सकता हैं आपके शरीर का वजन कम? जानिए कैसे

इस सीरीज को भारत ने 3-2 से जीता था। ऐसे में uttrakhand या स्पष्ट तौर पर Nanital जिले के दो खिलाड़ी भारतीय team की कप्तानी कर चुके हैं। ये अपने आप में ही बड़े गर्व की बात है। अब दोनों ही खिलाड़ियों को IPL खेलने का मौका मिलने वाला है। Uttarakhand के खेल प्रेमी दोनों के लिए ही उत्साहित हैं। एक तरफ आर्यन को रोहित शर्मा तो वहीं अनुज रावत को विराट कोहली के साथ dressing room share करने का मौका मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Angan Ka Milan 2026 at Anganwadi centres across Uttarakhand

Angan Ka Milan 2026: 20,067 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा खास आयोजन, बेहतर काम करने वाली कार्यकत्रियां होंगी सम्मानित

Anti-Mobile Exercise school drama video involving children in Khatima Uttarakhand

Anti-Mobile Exercise: मोबाइल छुड़ाने के लिए स्कूल ने कराया ऐसा ड्रामा, बच्चों के चीखने-रोने का वीडियो वायरल

​Dehradun Crime News: देहरादून में बेखौफ बदमाशों की दबंगई, सहस्रधारा रोड पर स्कूटी सवार महिला के अपहरण की कोशिश

​Dehradun Crime News: दिल्ली के सिद्धू गैंग के पैडलर निकले देहरादून के 6 छात्र, 4 लाख की एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

​Agniveer Recruitment Rally Banbasa 2027: उत्तराखंड के बनबसा में 23 नवंबर से शुरू होगी भर्ती रैली, जानें योग्यता के नियम

​Patanjali Ayurveda Gurukulam Haridwar: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, सीएम धामी ने बताया ऐतिहासिक दिन

Leave a Comment