अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में नकली दवाओं पर शिकंजा, ‘ऑपरेशन क्लीन’ आज से शुरू

On: July 19, 2025 5:35 AM
Follow Us:

प्रदेश में नकली, घटिया और मादक दवाओं के उत्पादन व बिक्री पर रोक लगाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ‘ऑपरेशन क्लीन’ नामक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य केवल प्रदेश को नशामुक्त बनाना ही नहीं, बल्कि गुणवत्ता वाली दवाएं सुनिश्चित करना भी है।

क्विक रिस्पांस टीम करेगी पूरे प्रदेश में कार्रवाई
इस मुहिम को प्रभावी रूप देने के लिए आठ सदस्यीय क्विक रिस्पांस टीम (QRT) का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता सहायक औषधि नियंत्रक हेमंत सिंह नेगी कर रहे हैं। टीम में विभिन्न जिलों के अनुभवी औषधि निरीक्षकों को शामिल किया गया है, जो फार्मा कंपनियों, थोक व्यापारियों और फुटकर दवा दुकानों का निरीक्षण कर नमूनों की जांच सुनिश्चित करेंगे।

सीमावर्ती इलाकों पर विशेष निगरानी, नेपाल बॉर्डर भी रडार पर
इस अभियान के तहत भारत-नेपाल सीमा और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। यहां नकली और अवैध दवाओं की तस्करी की आशंका अधिक होती है, जिसे ध्यान में रखते हुए गहन निरीक्षण की योजना बनाई गई है। ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 और उसके नियमों 1945 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य सचिव ने दी जानकारी, ये अधिकारी हैं अभियान की रीढ़
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि यह अभियान न केवल दवाओं की गुणवत्ता सुधारने का प्रयास है, बल्कि जनस्वास्थ्य की रक्षा की दिशा में अहम कदम है। QRT में शामिल अधिकारियों में डॉ. सुधीर कुमार, नीरज कुमार, मीनाक्षी बिष्ट, सीपी नेगी, अनिता भारती, मानवेन्द्र सिंह राणा, निशा रावत और गौरी कुकरेती जैसे अनुभवी अधिकारी शामिल हैं, जो अभियान की मुख्य भूमिका में रहेंगे।

यह भी पढ़ें : चमोली में रात के सन्नाटे को तोड़ते हुए आया भूकंप, लोग घरों से बाहर निकले

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

मिशन 2027 का बिगुल: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, 1100 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और संतों के साथ बड़ी बैठक

एक भारतीय महिला और एक हलवाई के पास रखे घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर जिन पर नई दरें 913 और 1883 रुपये लिखी हैं।

​बड़ी खबर: आज से महंगा हुआ रसोई गैस, घरेलू सिलेंडर पर ₹60 और कमर्शियल पर ₹115 की भारी बढ़ोत्तरी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

देहरादून: श्री झंडा जी के आरोहण पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 मार्च को शहर का रूट प्लान बदला; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये गाइडलाइन

UPSC 2025 topper Anuj Agnihotri celebrating with family and media after securing AIR 1

UPSC CSE 2025 Final Result: कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप, टॉप 10 में 3 बेटियों का जलवा; यहाँ देखें पूरी टॉपर लिस्ट

Leave a Comment