चमोली में रात के सन्नाटे को तोड़ते हुए आया भूकंप, लोग घरों से बाहर निकले - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चमोली में रात के सन्नाटे को तोड़ते हुए आया भूकंप, लोग घरों से बाहर निकले

On: July 19, 2025 5:27 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार देर रात धरती डोल उठी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई और इसका केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर नीचे था। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकलकर सड़कों पर जमा हो गए।

हाल ही में उत्तरकाशी में भी आया था भूकंप
यह पहली बार नहीं है जब उत्तराखंड में धरती हिली हो। इससे कुछ दिन पहले, 8 जुलाई को उत्तरकाशी जिले में भी 3.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था, जिसका केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई पर था। लगातार आ रहे इन झटकों ने प्रदेश में भूकंप की आशंका को और गंभीर बना दिया है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

भूकंप आने का वैज्ञानिक कारण क्या है?
पृथ्वी के नीचे विशाल टेक्टोनिक प्लेट्स होती हैं, जो लगातार अपनी स्थिति बदलती रहती हैं। जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं तो उनके किनारे मुड़ने लगते हैं और ऊर्जा का संचित दबाव बढ़ता चला जाता है। जब यह दबाव सहने की सीमा से बाहर होता है, तो प्लेट्स टूट जाती हैं और ऊर्जा एक झटके के रूप में बाहर निकलती है, जिसे हम भूकंप के रूप में महसूस करते हैं।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

कैसे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता?
भूकंप की तीव्रता को ‘रिक्टर स्केल’ के माध्यम से मापा जाता है, जो 1 से 9 के बीच होती है। इसका केंद्र वह स्थान होता है, जिसके ठीक नीचे प्लेटों में दरार आकर ऊर्जा निकलती है। इस बिंदु को एपिसेंटर कहा जाता है। यदि भूकंप की तीव्रता अधिक होती है, जैसे 7 या उससे ऊपर, तो यह आसपास के कई किलोमीटर के क्षेत्र में भारी कंपन पैदा कर सकता है। झटकों की दिशा (ऊपर या फैलाव में) भी असर को निर्धारित करती है।

यह भी पढ़ें : युवतियों पर धर्म परिवर्तन का दबाव, कलमा पढ़ने और बुर्का पहनने को किया मजबूर; मतांतरण गैंग का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment