Doon Prime News
nation

जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना के एक जवान ने अपने साथियों पर चलाई गोली,2की हुई मौत

खबर जम्मू कश्मीर से है जहाँ पूँछ जिले में भारतीय सेना के एक जवान द्वारा अपने साथियों पर गोली चलाई गई जिसके बाद जवान ने खुद पर भी गोली चला दी। गोली चलाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
बता दें की इस मामले में 2जवानों की मौत हो चुकी है तो वहीं 2जवान अभी गंभीर रूप से घायल हैं।सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है की पूँछ जिले के सुरानकोट में स्थित 156 जवानों की यूनिट में यह घटना घटित हुई है। जानकारी के मुताबिक यह बताया जा रहा है कि सुबह 5:30 बजे करीब जवान के द्वारा अपने साथियों पर गोली चलाई गई थी और बाद में खुद के ही पेट में गोली मार दी। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ऐसी घटना पंजाब के पठानकोट में भी हुई थी। बता दें की पठानकोट के मीरथल में 15गार्ड बटालियन में 27 जून को एक जवान ने अपने दो साथियों पर गोली चला दी थी जिसके बाद दोनों जवानों की मौत हो गई थी। गोली चलाने के बाद जवान मौके पर फरार हो गया था। उस घटना का अभी पता नहीं चल पाया था कि उस घटना का भी पता नहीं चल पाया था कि गोली क्यों चलाई गई है?

यह भी पढ़े -*Dehradun Breaking- देहरादून के इस टूरिस्ट स्पॉट पर पिकनिक मनाने गए कुछ दोस्त में से एक दोस्त की पानी में डूबने से हुई मौत
आपको बता दे की गार्ड मैन लोकेश कुमार छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। साथ ही हमले में जान गंवाने वाले 2 जवान गौरीशंकर और तेलंगी सूर्यकान्त थे। इस वारदात को देर रात अंजाम दिया गया था दूसरे जवानों के द्वारा जब आरोपी गार्ड को पकड़ने की कोशिश की गई तो आरोपी भागने में सफल हो गया। घायल जवानों को जब अस्पताल ले जाया गया तो अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

Related posts

निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरा, 5 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल,जानिए कहा की है ये खबर

doonprimenews

मध्यप्रदेश के मुरैना में गुरुवार को पटाखों के गोदाम में हुआ विस्फोट,हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

doonprimenews

Breaking : आपदा का हवाई सर्वे कर लौटे शाह, बोले- केंद्र की चेतावनी के बाद नुकसान कम, CM की थपथपाई पीठ

doonprimenews

Leave a Comment