अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Mirabai Chanu:मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर मेडल,टोक्यो ओलंपिक में भारत को मिला पहला मेडल

On: February 9, 2022 5:46 PM
Follow Us:

 Mirabai Chanu:मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर मेडल,टोक्यो ओलंपिक में भारत को मिला पहला मेडल

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में शनिवार का दिन भारतीय वेटलिफ्टिंग (Indian weightlifting) के लिए भी अहम है। महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू (female weightlifter Mirabai chanu) 49 किग्रा वर्ग में मेडल के लिए जोर आजमाइश कर रही हैं। मीराबाई ने स्नैच (snatch) में अपने पहले प्रयास में ही 84 किलो और दूसरे में 87 किलो वजन उठाया। हालांकि, तीसरे प्रयास में वो 89 किलो वजन उठाने में नाकाम रहीं। वो स्नैच (snatch) में दूसरे स्थान पर रहीं। 94 किलो वजन के साथ चीन की वेटलिफ्टर हाऊ झिहू (weightlifter hou zihu) पहले पायदान पर रहींं यह।

मीराबाई Tokyo Olympics में भारत की वेटलिफ्टिंग (weightlifting) में इकलौती उम्मीद है। इस वर्ग के क्लीन एंड जर्क केटेगरी (clean and jerk category) में वो वर्ल्ड रिकॉर्ड (world record) उनके नाम ही है। इसलिए उन्हें पदक का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

 उनका रियो ओलंपिक (Rio Olympics) में clean and jerk में तीन में से एक भी प्रयास वैध नहीं हो पाया था, जिससे 48 किग्रा में उनका कुल वजन दर्ज नहीं हो सका था। इस नाकामी को भुलाकर Mirabai ने शानदार वापसी की और 2017 World championship में और फिर एक साल बाद Commonwealth Games में स्वर्ण पदक जीतकर अपने आलोचकों को चुप कर दिया।

यह भी पढ़े- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुचेंगे गोवा,पढ़िए पूरी खबर

रियो ओलंपिक (Rio Olympics) के बाद चानू ने अपनी काबिलियत साबित की और लगभग हर बड़ी प्रतियोगिता में पदक जीते, जिसमें World championship और Commonwealth Games का स्वर्ण पदक भी शामिल है। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) से पहले अपने अंतिम टूर्नामेंट एशियाई चैम्पियनशिप (Asian Championship) में 119 किग्रा का वजन उठाया था और इस वर्ग में स्वर्ण और ओवरआल वजन (overall weight) में कांस्य पदक जीता था।

आपको बता दें कि कर्णम मल्लेश्वरी (Karnam Malleswari) एकमात्र भारतीय भारोत्तोलक हैं, जिनके नाम Olympic पदक है। उन्होंने 2000 सिडनी ओलंपिक (Sydney Olympics) में 69 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था, जब भारोत्तोलन एरीना पहली बार महिलाओं के लिए खोला गया था।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​ग्लास्गो से भारत पहुंचा कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज: 2030 में अहमदाबाद करेगा शताब्दी संस्करण की ऐतिहासिक मेजबानी

Jasprit Bumrah ruled out of India vs Sri Lanka Test series due to knee injury

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका: जसप्रीत बुमराह टेस्ट सीरीज से बाहर, यह युवा गेंदबाज ले सकता है जगह

Ajinkya Rahane celebrating in Indian cricket jersey during a test match

​अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा: इंस्टाग्राम पर भावुक वीडियो शेयर कर किया संन्यास का एलान

Harjinder Kaur Silver Medal

Harjinder Kaur Silver Medal: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरजिंदर कौर ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया वेटलिफ्टिंग का सातवां पदक

ICC Latest ODI Rankings: Shubman Gill becomes the world's number 1 ODI batter, surpassing Virat Kohli and Daryl Mitchell.

ICC Latest ODI Ranking: शुभमन गिल बने दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज, विराट कोहली और डैरेल मिचेल को छोड़ा पीछे

Pinky Singh Commonwealth Games 2026: From cricket coach to 'Golden Star'—Pinky Singh overcame the pain of divorce to become the pride of India.

Pinky Singh Commonwealth Games 2026: क्रिकेट कोच से गोल्डन स्टार तक, तलाक के दर्द को हराकर भारत की शान बनीं पिंकी सिंह

Leave a Comment