अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति से की शिष्टाचार भेंट, जमरानी बांध परियोजना का किया हवाई निरीक्षण

On: June 27, 2025 11:12 AM
Follow Us:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड पर देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से औपचारिक भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति की कुशलक्षेम जानी और उनके उत्तराखंड प्रवास के लिए आभार प्रकट किया। उपराष्ट्रपति धनखड़ तीन दिवसीय उत्तराखंड यात्रा के समापन के पश्चात दिल्ली रवाना होने से पूर्व हल्द्वानी पहुंचे थे। इस दौरान उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह भी उपस्थित रहे।

हेलीपैड परिसर में हुई इस शिष्टाचार भेंट में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति को ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के अंतर्गत राज्य के पारंपरिक एवं स्थानीय उत्पादों का एक स्मृति-चिन्ह भी भेंट किया। उपराष्ट्रपति ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, सैन्य गौरव और सतत विकास के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने संयुक्त रूप से जमरानी बांध परियोजना का हवाई निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, मेयर गजराज बिष्ट, दर्जा मंत्री दीपक मेहरा, मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत, आईजी रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी.एन. मीणा सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment