Doon Prime News
maharashtra

Maharashtra:अहमदनगर का नाम बदला, अब अहिल्यानगर होगा नया नाम , जानिए किसके नाम पर रखा गया है ये नाम

बड़ी खबर महाराष्ट्र का अहमदनगर अब अहिल्यानगर नाम से जाना जायेगा। महाराष्ट्र कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने घोषणा करते हुए कहा की अहमदनगर शहर का नाम 18 वीं शताब्दी की मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर अहिल्यानगर रखा जाएगा। शहर का नाम बदलने की सबसे पहले घोषणा पिछले वर्ष महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा की गई थी।
दरअसल ,अहमदनगर का नाम अहमद निज़ाम शाह के नाम पर पड़ा था।

जिन्होंने 15वीं शताब्दी में निज़ामशाही राजवंश और अहमदनगर शहर की स्थापना की थी। यदि महाराष्ट्र के शहरों के नाम बदलने की बात करें तो औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलकर संभाजी नगर और धाराशिव रखा गया था। औरंगाबाद का नाम मुगल बादशाह औरंगजेब और उस्मानाबाद का नाम निज़ाम मीर उस्मान अली खान के नाम पर रखा गया था।

Related posts

शैलेश भाई वाघेला इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बने गुजरात प्रदेश अध्यक्ष

doonprimenews

कुख्यात माफिया डॉन करीम लाला के पोते चिंकू पठान पर एनसीबी का शिकंजा

doonprimenews

ग्रामीण विकास और पर्यटन विभाग द्वारा संयुक्त बैठक के लिए सुझाव

doonprimenews

Leave a Comment