Doon Prime News
madhyapradesh

कांग्रेस से जुड़े मिर्ची बाबा ने एक महिला के साथ किया दुष्कर्म, जानिए क्या है पूरा मामला?

MIRCHI BABA

कांग्रेस से जुड़ मिर्ची बाबा को दुष्कर्म के आरोप में ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया है। बाबा पर महिला ने भोपाल में केस दर्ज किया था। ग्वालियर पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर भोपाल क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस से जुड़े मिर्ची बाबा को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला ने भोपाल में उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसे संतान नहीं हो रही थी। जब वह अपनी समस्या लेकर बाबा के पास गई तो उसे दवा पिलाकर बेहोश कर दिया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।

कमलनाथ की देखरेख वाली कांग्रेस सरकार में मिर्ची बाबा को मंत्री का दर्जा दिया गया था। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि मिर्ची बाबा ने बच्चे पैदा होने का झांसा देकर नशे की गोलियां खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसी बात को लेकर आरोपी मिर्ची बाबा को पकड़ने के लिए भोपाल की पुलिस टीम बीती रात ग्वालियर पहुंची, जहाँ सुबह बाबा को एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता रायसेन की रहने वाली है। 28 वर्ष की इस महिला ने शिकायत में पुलिस को यह भी बताया कि उसकी शादी को 4 साल हो चूके हैं, लेकिन बच्चा नहीं होने के कारण वे निसंतान है। इसकी वजह से वह मिर्ची बाबा से संपर्क में आई थी। बाबा ने 17 जुलाई को भोपाल के मीनाल रेजीडेंसी स्थित अपने कथित आश्रम में दुष्कर्म किया था। बाबा ने पूजा पाठ कर संतान होने का दावा किया। उसे बुलाकर इलाज के नाम पर नशे की गोलियां खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

शादी के 4 साल बाद भी संतान न होने पर बाबा से किया था संपर्क
मिर्ची बाबा पर आरोप लगाने वाली महिला ने शिकायत में यह भी कहा है कि उसकी शादी के 4 साल बाद भी वह निसंतान थी। इसकी वजह से उसने मीनाल रेजीडेंसी स्थित मिर्ची बाबा के स्थान पर जाकर उनसे मदद ली थी। यहाँ उसे नशीली दवा पिलाकर बेहोश किया गया। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उस महिला को धमकाया भी गया कि अगर उसने किसी से भी शिकायत की तो बच्चा पैदा नहीं होगा या विकारो के साथ पैदा होगा। महिला ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़े- श्रीकांत त्यागी(shrikant tyagi ) मेरठ से गिरफ्तार महिला के साथ अभद्रता का आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

कौन है ये मिर्ची बाबा?
वैराग्यानंद गिरी महाराज उर्फ मिर्ची मिर्ची बाबा ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में काफी चर्चा में आए थे जब उन्होने कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए पांच क्विंटल लाल मिर्ची का हवन किया था। साथ ही ऐलान किया था कि यदि दिग्विजय सिंह चुनाव नहीं जीते तो वह जल समाधि ले लेंगे। चुनावों में भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर विजयी हुई। मिर्ची बाबा की जल समाधि पर सवाल उठे। इसके बाद वे गायब हो गए थे। फिर अपने वकील के माध्यम से भोपाल कलेक्टर से जलसमाधी की अनुमति मांगी, जिसे अमान्य कर दिया गया।

Related posts

साली ने जीजा को अपनी बहन का हत्यारा मान कर चप्पल से पीटा, विडियो हुआ वायरल, देखिए वीडियो

doonprimenews

लव जिहाद :फिरोज ने नकली राजेश बन कर किया नाबालिग का शोषण 

doonprimenews

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत 3 लोग गंभीर से रूप से घायल.

doonprimenews

Leave a Comment