अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन: राहत व बचाव कार्य फिर से शुरू, दो की मौत, कई लापता

On: June 24, 2025 4:46 AM
Follow Us:

यमुनोत्री धाम की ओर जाने वाले पैदल मार्ग पर सोमवार को अचानक भूस्खलन की घटना से हड़कंप मच गया। नौकैंची क्षेत्र में भारी बारिश के बाद पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने लगे, जिससे रास्ते पर चल रहे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश निवासी 47 वर्षीय हरिशंकर और उनकी 9 वर्षीय बेटी ख्याति के रूप में हुई है। वहीं, मुंबई निवासी एक घायल यात्री को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

रात को तेज बारिश के कारण राहत और बचाव अभियान को रोकना पड़ा था, लेकिन मंगलवार सुबह होते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि दो और लोग अब भी मलबे में दबे हो सकते हैं। लापता लोगों में 11 वर्षीय भाविका शर्मा (दिल्ली) और 35 वर्षीय कमलेश जेठवा (महाराष्ट्र) शामिल हैं। मौके पर स्थिति को देखते हुए यमुनोत्री पैदल यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशासन की ओर से भंडेली गाड़ यमुनोत्री के वैकल्पिक मार्ग को खोलने पर विचार किया जा रहा है, हालांकि यह मार्ग भी जोखिम से भरा हुआ है। स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के बाद वैकल्पिक मार्ग की स्थिति पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

इधर, मौसम विभाग ने 22 से 26 जून तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून, टिहरी, चंपावत और नैनीताल जैसे क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना है। साथ ही गंगोत्री हाईवे पर सुक्की क्षेत्र के सात नाले हर वर्ष की तरह इस बार भी खतरे का कारण बन सकते हैं। स्थानीय लोगों ने वर्षों से इन नालों पर सुधारात्मक कार्य न होने की शिकायत की है, जिससे न केवल चारधाम यात्रियों, बल्कि ग्रामीणों, सेना और आईटीबीपी को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें : ऋषिकेश से लौटते वक्त हादसा, डिवाइडर से टकराकर ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के छात्र की दर्दनाक मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Medical students holding candlelight vigil for Tanvi at SGRR College Dehradun. (देहरादून के SGRR कॉलेज में तन्वी के लिए कैंडल मार्च निकालते मेडिकल छात्र।)

देहरादून: 90 लाख की फीस और एचओडी की ‘अवैध मांग’, डॉक्टर बनने से 3 महीने पहले छात्रा ने तोड़ा दम; गंभीर आरोप

Dehradun Police checking students at night on Prem Nagar highway near a university. (देहरादून पुलिस प्रेम नगर हाईवे पर यूनिवर्सिटी के पास रात में छात्रों की चेकिंग कर रही है.)

देहरादून में ‘नाइट कर्फ्यू’ जैसा पहरा: रात 10 बजे के बाद बाहर दिखे छात्र तो खैर नहीं, हॉस्टल और कॉलेज प्रबंधन पर भी गिरेगी गाज

आंध्र प्रदेश बस दुर्घटना: मार्कापुरम में बस और टिपर की टक्कर के बाद जली हुई बस का दृश्य

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: डंपर से टकराकर धू-धू कर जली निजी बस, 14 यात्री जिंदा जले, इलाके में मातम

रुड़की उत्तराखंड में सोलानी पार्क के पास एक सफेद कार के आसपास पुलिस जांच की सीन, जहां एक युवक को बंधक बनाकर पीटा गया था।

उत्तराखंड में रूह कंपा देने वाली वारदात: रुड़की में युवक को बंधक बनाकर पीटा, दोनों हाथों की नसें काटीं

देहरादून महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज एमएस छात्रा सुसाइड केस।

देहरादून: महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज की एमएस छात्रा ने दी जान, सुसाइड के पीछे ‘प्रताड़ना’ का बड़ा आरोप

भारत में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, पेट्रोलियम मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग।

मिडिल ईस्ट संकट के बीच केंद्र का बड़ा भरोसा: ‘देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, न बढ़ेंगे दाम’

Leave a Comment