अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

जंगली मशरूम बनी ज़हर, सात नेपाली श्रमिकों की बिगड़ी हालत

On: July 9, 2025 5:32 AM
Follow Us:

पौड़ी गढ़वाल के गुमखाल क्षेत्र में सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगली मशरूम की सब्जी खाने के बाद सात नेपाली श्रमिकों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। श्रमिकों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए सभी को बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया गया। समय रहते इलाज मिलने से उनकी जान बचाई जा सकी।

जानकारी के अनुसार, गुमखाल में एक होटल निर्माण कार्य में लगे 20 से अधिक नेपाली श्रमिक एक ही स्थान पर ठहरे हुए हैं। सोमवार को काम खत्म करने के बाद श्रमिक लाल बहादुर ने होटल के पीछे उगी जंगली मशरूम को तोड़कर लाया और सभी ने उसे सब्जी बनाकर रात के भोजन में खा लिया। भोजन के लगभग एक घंटे बाद ही श्रमिकों में उल्टी-दस्त, पेट दर्द और घबराहट जैसे लक्षण दिखने लगे।

बीमार पड़ने वालों में एक महिला समेत सात श्रमिक शामिल हैं, जिनकी पहचान नेपाल के सुरखेत जिले के अलग-अलग गांवों से हुई है — ललिता (42), सुमन बहादुर (17), धन बहादुर (53), लाल बहादुर (34), धनराज (42), धरम खत्री (52) और वीरेंद्र (56)। सबकी हालत रात में तेजी से बिगड़ने लगी, जिसके चलते साथियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों के अनुसार, श्रमिकों ने संभवतः जहरीले किस्म की जंगली मशरूम का सेवन किया था, जो शरीर में ज़हर फैलाने का कारण बनती है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बिना पहचान के जंगली खाद्य पदार्थों का सेवन बेहद खतरनाक हो सकता है। स्थानीय प्रशासन ने भी निर्माण स्थलों पर रहने वाले श्रमिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है और इस तरह के खाद्य प्रयोग से बचने को कहा है।

यह भी पढ़ें : राम तपस्थली घाट पर हादसा: गंगा में समाईं मां-बेटी, सर्च ऑपरेशन जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​देहरादून में बेखौफ बदमाशों का तांडव: शिमला बाईपास रोड पर स्कूटी सवार युवक पर झोंकी गोली, इलाके में फैली सनसनी

​Nitin Nabin Haldwani Visit: उत्तराखंड में 2027 चुनाव की बिसात बिछाने हल्द्वानी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

​UKSSSC Exam Calendar: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, समूह-ग की 7 भर्तियों की तिथियां बदलीं

​बाजपुर में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप और ब्लैकमेल: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाई अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर की वायरल

Haldwani Railway Land Encroachment Case security deployment in Banbhulpura

Haldwani Railway Land Encroachment Case: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले हाई अलर्ट, बनभूलपुरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

​Dehradun PG Student Suicide Case: देहराखास के पीजी में बिहार के छात्र ने लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment