IPL Breaking :आज होने वाला RCB बनाम KKR मैच हुआ रद्द, जानिये क्या है क्या कारण।

IPL Breaking :आज होने वाला RCB बनाम KKR मैच हुआ रद्द, जानिये क्या है क्या कारण।

Ipl मैं कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तीन सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ बॉलिंग कोच एल बालाजी और बस क्लीनर की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि टीम के बाकी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बीसीसीआई के एक शीर्ष सूत्र ने उनके मामले को ‘गलत पॉजिटिव’ घोषित किया है। 

यहां टीम अभी दिल्ली में है और बुधवार को इसका राजस्थान रॉयल्स उसके साथ मैच होना है। इस बीच, टीम ने प्रैक्टिस सेशन को भी रद्द कर दिया है। वहीं, दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के पांच ग्राउंड स्टाफ को भी कोरोना हो गया है। इन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। आपको बता दें कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कल  सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। 

कोलकाता बनाम RCB मैच हुआ रद्द।

इससे पहले वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स (RCB) और केकेआर के बीच आज होने वाले मैच को रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला आज शाम 7.30 बजे शुरू होना था। आईपीएल के 14वें सीजन का ये 30वां मैच था।  ये मुकाबला अब कब होगा, इसकी जानकारी नहीं आई है। आईपीएल की ओर से जारी बयान के अनुसार, वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर को कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। पिछले चार दिनों में कोरोना के तीसरे टेस्ट में ये दोनों खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए हैं. टीम के बाकी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव है। बयान में आगे कहा गया कि वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।  मेडिकल टीम उनके संपर्क में है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के बाद यूपी में भी बढ़ाया गया लॉकडाउन, जानिये कबतक लगा लॉकडाउन।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Leave a Comment