Demo

आठ वर्ष के अरमान ने बनाया विश्व रेकॉर्ड ,लाइव वर्तुअल शो में किया ये कारनामा,जानिए कैसे किया ये कमाल।

दुबई में रहने वाले आठ वर्षि के भारतवंशी अरमान नायक ने विश्व में एक कारनामा स्थापित कर दिया है। 14 दिसंबर, 2012 को ओडिशा में पैदा हुए नायक ने 15 अगस्त को दुनिया की सभी 195 देशों की राजधानी और महाद्वीपों के नाम बता कर यह  कारनामा स्थापित किया है।

अरमान ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा  मान्यताप्राप्त सभी देशों और उनकी राजधानियों के नाम फटाफट  अपने अंदाज में पांच मिनट सात सेकंड में बता दिया। ओएमजी रिकॉर्ड बुक ने दुबई में तीसरी कक्षा में पढ़ रहे अरमान की प्रतिभा की  तारीफ कर  2021 के अपने संस्करण में स्थान दिया है।

यह रिकॉर्ड 15 अगस्त को एक लाइव वर्चुअल कार्यक्रम में संयुक्त अरब अमीरात के समयानुसार दोपहर  2:30 बजे और भारतीय समय के अनुसार शाम 4 बजे दर्ज किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण फेसबुक, यूट्यूब और लिंक्डइन से किया गया।

यह भी पढ़े-अगर चाह रहे हैं Auto loan लेना तो आपके लिए है खुशखबरी,यहां जानिए क्या है खुशखबरी 

अरमान के विश्व  कारनामे की यात्रा उसके अभिभावकों की मदद से 12 महीने पहले ही शुरू हुई थी। उसके पिता सौम्या रंजन नायक अमीरात ग्लोबल एल्युमीनियम में वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि मां महाश्वेता महापात्रा एक सिविल इंजीनियर हैं।

अरमान जब चार वर्ष का था तब वे  2017 में दुबई आया था। वह भारत में नागरिक उड्डयन विभाग में अपना करियर बनाना चाहता है। वह भारतीय वैज्ञानिक डॉ. सतीश धवन और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से बेहद प्रभावित है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Share.
Leave A Reply