अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के वीरों को किया नमन, कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

On: May 16, 2025 9:38 AM
Follow Us:

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार सुबह 11 बजे सचिवालय में राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में कई विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर निर्णय लिए गए, जिनमें पंचायत चुनाव, वित्त, शिक्षा, कार्मिक और राजस्व विभाग शामिल रहे। साथ ही, बैठक की शुरुआत देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को मिला सम्मान

कैबिनेट ने हाल ही में सफल हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए भारतीय सशस्त्र बलों के अद्वितीय पराक्रम और अदम्य साहस को नमन किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया। यह अभियान भारत की सैन्य ताकत, रणनीतिक सूझबूझ और राष्ट्र रक्षा के प्रति अडिग संकल्प का प्रतीक बताया गया।

उत्तराखंड की वीरभूमि, जिसने देश को अनेक सपूत दिए हैं, आज इस गौरवपूर्ण क्षण में पूरे सम्मान और गर्व के साथ सेना के साथ खड़ी है। “जय हिंद, जय हिंद की सेना!” के उद्घोष के साथ मंत्रिमंडल ने सेना को शत-शत नमन किया।

कैबिनेट के मुख्य निर्णय इस प्रकार रहे:

ऊर्जा सुधार नीति पर आगे बढ़ेगी सरकार: ऊर्जा क्षेत्र में सुधार के लिए मैकेंजी संस्था द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिस पर नीति तैयार की जाएगी।

मुर्गीपालन उद्योग को बढ़ावा: राज्य में बड़े स्तर के मुर्गीपालन उद्योग के लिए नीति को स्वीकृति दी गई।

गौ-सदनों को मिलेगी डीएम की स्वीकृति: जिलों में गौ-सदनों की स्थापना के लिए जिला अधिकारियों को अधिकार देने का निर्णय।

स्टेट चिल्ड्रन पॉलिसी को मंजूरी: बाल संरक्षण और कल्याण को लेकर राज्य की नई बाल नीति को स्वीकृति दी गई।

एमएसएमई और स्वरोजगार: मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 को मंजूरी मिली, जिसके तहत 50,000 रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है।

वर्चुअल रजिस्ट्री को स्वीकृति: जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाने के लिए वर्चुअल रजिस्ट्री को मंजूरी दी गई।

ग्रीन सेस का प्रावधान: राज्य में बाहर से आने वाले वाणिज्यिक और मालवाहक वाहनों पर ग्रीन सेस लगाया जाएगा, जिससे पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

चारधाम परिषद गठन को मंजूरी: चारधाम यात्रा और तीर्थाटन से जुड़े प्रबंधन हेतु धर्मस्व एवं तीर्थाटन परिषद के गठन को स्वीकृति दी गई।

यह भी पढें- दुबई में पाकिस्तानी युवकों ने बीच फंसा उत्तराखंड का युवक रखा भूखा-प्यासा, SSP की पहल से सकुशल घर लौटा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

Leave a Comment