अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

महाराष्ट्र, बंगाल और उत्तराखंड में किसके हाथ में होगी BJP की कमान? पार्टी ने इन नेताओं को सौंपी चुनाव प्रक्रिया की जिम्मेदारी

On: June 27, 2025 10:17 AM
Follow Us:

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया को गति देने के लिए महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्य चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। ये अधिकारी प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में बताया गया कि महाराष्ट्र में किरेन रिजिजू, उत्तराखंड में हर्ष मल्होत्रा और पश्चिम बंगाल में रविशंकर प्रसाद को राज्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

भाजपा ने एक्स (पूर्ववर्ती ट्विटर) पर भी इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा, “प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव हेतु राज्य चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।”

इस कदम को संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और नेतृत्व चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​देहरादून में बेखौफ बदमाशों का तांडव: शिमला बाईपास रोड पर स्कूटी सवार युवक पर झोंकी गोली, इलाके में फैली सनसनी

​Nitin Nabin Haldwani Visit: उत्तराखंड में 2027 चुनाव की बिसात बिछाने हल्द्वानी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

​UKSSSC Exam Calendar: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, समूह-ग की 7 भर्तियों की तिथियां बदलीं

​बाजपुर में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप और ब्लैकमेल: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाई अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर की वायरल

Haldwani Railway Land Encroachment Case security deployment in Banbhulpura

Haldwani Railway Land Encroachment Case: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले हाई अलर्ट, बनभूलपुरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

​Dehradun PG Student Suicide Case: देहराखास के पीजी में बिहार के छात्र ने लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment