अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: पुलिस मुठभेड़ में रायपुर सर्विस सेंटर लूट का आरोपी घायल, पैर और हाथ में लगी गोली

On: March 17, 2025 5:10 AM
Follow Us:

रायपुर में 11 मार्च को जैन प्लॉट के पास स्थित जन सेवा केंद्र में हुई दो लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए बदमाशों की तलाश तेज की और आखिरकार एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके एक अन्य साथी को भी हिरासत में लिया गया है।

मुठभेड़ के दौरान पैर और हाथ में लगी गोली

रानीपोखरी थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान जब पुलिस ने स्कूटी सवार बदमाश को रोकने की कोशिश की, तो उसने भागने का प्रयास किया। जंगल की ओर भागते हुए आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग भी की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर और हाथ में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया और उसे दबोच लिया गया।

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

घटना के दौरान की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस को अहम सुराग मिले। फुटेज में देखा गया कि लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले एक महिला वहां किसी काम से आई थी। इसके बाद करीब 3:57 बजे बिना मास्क पहने एक युवक अंदर पहुंचा और संचालक अरुण पाल को अपना मोबाइल दिखाने लगा। उस समय अरुण पाल लैपटॉप पर कुछ वीडियो देख रहे थे। तभी दो अन्य बदमाश मास्क लगाए पहुंचे और संचालक को बंदूक दिखाकर धमकाने लगे।

50 सेकेंड में दिया वारदात को अंजाम

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया कि तीनों बदमाश महज 50 सेकेंड में संचालक को डराकर पैसे लूटकर फरार हो गए। संचालक ने काउंटर के ऊपर से छलांग लगाकर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे तेजी से भाग निकले। भागते समय बदमाशों ने स्कूटी से टक्कर मारकर संचालक को गिरा भी दिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल (22) और कामिल (50) के रूप में की है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के सासनगंज मोहल्ले के रहने वाले हैं।

शहरभर में सख्त चेकिंग अभियान

पुलिस ने इस लूटकांड के बाद से शहर से लेकर देहात तक चेकिंग अभियान चला रखा था। लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस को सफलता मिली और आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस अब तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

इस बड़ी सफलता के बाद पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा और लूट की पूरी रकम भी बरामद की जाएगी।

यह भी पढें- कोटद्वार में स्मार्ट मीटर लगाने पर हंगामा, टीम को बनाया बंधक, पुलिस ने किया रेस्क्यू

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

चारधाम यात्रा 2026 के लिए केदारनाथ मार्ग पर पैदल चलते श्रद्धालु और वाहन

चारधाम यात्रा 2026: 6 मार्च से शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं देना होगा कोई शुल्क; जानें कपाट खुलने की पूरी डिटेल

Leave a Comment