अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून प्रेमनगर के चाय बागान में 20 वर्षीय युवती का कट्टे में शव मिलने से भाई पर हत्या की शक की आशंका

On: September 23, 2025 10:33 AM
Follow Us:

कट्टे में मिला शव, इलाके में हड़कंप

देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक वारदात सामने आई। चाय बागान के जंगलों में झाड़ियों के बीच कट्टे में बंद 20 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान प्रेमनगर निवासी विशाखा के रूप में हुई है। पुलिस को शक है कि उसकी हत्या उसके बड़े भाई विशाल ने की है, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

फरार होने से पहले किया मां को कॉल

पुलिस जांच में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। घटना की सुबह करीब चार बजे अस्पताल में भर्ती मां को आरोपी बेटे विशाल का फोन आया। उसने कहा, “मम्मी विशाखा चली गई है, किसी को मत बताना।” इसके बाद उसने फोन काट दिया और फरार हो गया। मां पहले से ही बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थीं। इस कॉल ने उनके दिल में अनहोनी की आशंका और गहरा दी।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

विशाखा का परिवार पहले से ही कठिन हालातों से गुजर रहा था। मां अस्पताल में भर्ती हैं और पिता लकवाग्रस्त होने से बिस्तर पर लाचार हैं। सोमवार सुबह पुलिस ने जब बेटी की लाश मिलने की खबर दी तो मां बेसुध हो गईं। होश आने पर उन्होंने बताया कि सुबह विशाल ने ही फोन किया था। इस बयान के बाद पुलिस का शक और गहरा हो गया। रिश्तेदारों का कहना है कि विशाखा की मां को लगातार बेहोशी के दौरे पड़ रहे हैं और परिवार पूरी तरह टूट चुका है।

पढ़ाई पूरी कर परिवार का सहारा बनना चाहती थी विशाखा

मृतका के ममेरे भाई रोहित ने बताया कि विशाखा पॉलिटेक्निक की छात्रा थी। घर की सबसे जिम्मेदार सदस्य वही थी। पिता की हालत बिगड़ने और मां के बीमार रहने की वजह से वह जल्दी नौकरी करके परिवार का सहारा बनना चाहती थी। वहीं, उसका बड़ा भाई विशाल नशे का आदी है और कभी-कभी कंडक्टर या ड्राइवर का काम करता था। उसकी गैर-जिम्मेदारी और बुरी आदतों को लेकर भाई-बहन के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

हत्या से पहले भी हुआ था झगड़ा

पुलिस की शुरुआती जांच में भी सामने आया है कि भाई-बहन के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। शक जताया जा रहा है कि रविवार देर रात दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई, जिसके बाद विशाल ने गुस्से में आकर विशाखा की हत्या कर दी। इसके बाद उसने मां को फोन कर घटना का इशारा दिया और शव को जंगल में फेंककर फरार हो गया। मृतका की मां ने भी साफ तौर पर बेटे विशाल पर ही हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा

विशाखा के ममेरे भाई रोहित कुमार की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी मिश्रा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा। सोमवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद विशाखा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

चाय बागान बना अपराधियों का अड्डा, लोग कर रहे सुरक्षा की मांग

स्थानीय लोगों ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि चाय बागान में पहले भी कई बार लाशें मिली हैं और यहां नशेड़ियों की आवाजाही रहती है। संगठन के सदस्यों ने मांग की है कि इलाके में स्थायी पुलिस पिकेट बनाई जाए, ताकि अपराधी सुनसान जगह का फायदा न उठा सकें। लोगों का कहना है कि सुरक्षा बढ़ने से स्थानीय निवासी और राहगीर भी सुरक्षित महसूस करेंगे।

यह भी पढें- रुद्रप्रयाग बना उत्तराखंड का पहला जिला, जहाँ जारी हो रहा भूस्खलन चेतावनी बुलेटिन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment