अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुड़की में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

On: February 15, 2026 5:22 AM
Follow Us:

हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। भगवानपुर बाईपास मार्ग पर बेडपुर चौक के समीप स्थित एक ईंट-भट्टे के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर भगवानपुर से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे भगवानपुर बाईपास पर बेडपुर चौक के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक अचानक एक ट्रक के नीचे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह ट्रक के नीचे फंस गई। हादसे में 28 वर्षीय शिवम और 26 वर्षीय सूरज की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 25 वर्षीय अमन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो चुका था। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सबसे पहले घायल युवक को 108 एंबुलेंस की सहायता से रुड़की के सरकारी अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। मृतक और घायल युवक मूल रूप से बनारस के निवासी बताए जा रहे हैं, जो वर्तमान में भगवानपुर में रह रहे थे। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है और एक युवक का इलाज चल रहा है। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Dehradun Kidnapping Attempt Case: देहरादून में महिला के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला, 11 लाख के विवाद में एक गिरफ्तार

​Roorkee Honor Killing Case: रुड़की के झबरेड़ा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, भाई ने बहन और पड़ोसी को गोलियों से भूना

​Harish Rawat ED Inquiry: मां की तस्वीर गले में लटकाकर ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व सीएम, 2016 VPDO भर्ती घोटाला मामले में बढ़ा शिकंजा

​Uttarakhand Weather Update: सीमांत पिथौरागढ़ में मूसलधार बारिश के बाद सीजन की पहली बर्फबारी, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

Pitru Paksha 2026 Shradh and Pind Daan at Narayani Shila Haridwar

Pitru Paksha 2026: नारायणी शिला में श्राद्ध करने से पितरों को मिलता है मोक्ष, जानिए गयासुर से जुड़ी पौराणिक कथा

​Uttarakhand Pension News 2026: बैंक हड़ताल से पहले उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, 26 सितंबर तक मिलेगा वेतन और पेंशन

Leave a Comment