अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पटना में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरे ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत, 2 गंभीर घायल

On: February 1, 2026 5:04 AM
Follow Us:

पटना के बिहटा-आरा मुख्य मार्ग पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब मनेर उर्स मेला देखकर लौट रहे एक ही परिवार के लोग ऑटो (टेम्पू) से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।
घटना बिहटा थाना क्षेत्र के परेव लेखन टोला के पास की बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कुछ ही देर में आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।
इस भयावह दुर्घटना में ऑटो सवार आधा दर्जन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में तीन वर्षीय बच्ची और डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चा भी शामिल है, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना मिलने पर बिहटा पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतकों की पहचान भोजपुर जिले के आरा स्थित चिक टोली निवासी गुड्डू कुमार (33), मोहम्मद इम्तियाज उर्फ बुलेट (30), मोहम्मद सहजाद (22), दौलतपुर निवासी मोहम्मद शहजाद की तीन वर्षीय पुत्री शफना और डेढ़ वर्षीय पुत्र मोहम्मद अस्फी के रूप में की गई है। सभी मृतक आपस में एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार, ऑटो सवार सभी लोग मनेर दरगाह से उर्स मेला देखकर रविवार सुबह आरा लौट रहे थे। इसी दौरान आरा की ओर से तेज गति में आ रहे बेलगाम ट्रक ने ऑटो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस हादसे के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून प्रेमनगर छात्र हत्या मामला पुलिस जांच और अस्पताल का दृश्य।

देहरादून: छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, मुजफ्फरनगर के छात्र की मौत; पुरानी रंजिश में सरेराह कत्ल

कतर के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर और बचाव अभियान की सांकेतिक तस्वीर (Helicopter Crash in Qatar)

कतर में भीषण हेलीकॉप्टर हादसा: क्षेत्रीय जल में क्रैश हुआ चॉपर, 6 की मौत और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

: उत्तराखंड के चमोली और उत्तरकाशी में हिमस्खलन (Avalanche) का खतरा और ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ‘एवलांच’ का बड़ा खतरा: चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

हल्द्वानी के बेस अस्पताल की कैंटीन में खाली गैस सिलेंडर और परेशान कर्मचारी का दृश्य

उत्तराखंड में गहराया LPG संकट: हल्द्वानी बेस अस्पताल में सिलेंडर खत्म,भूखे रह सकते हैं मरीज!

हजारीबाग के चरही मोड़ पर भीषण सड़क हादसे के बाद क्रेन से हटाया जाता दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर और मलबे का दृश्य |

हजारीबाग में मौत का तांडव: अनियंत्रित ट्रेलर ने बस और टेंपो समेत कई वाहनों को रौंदा, दो भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत

देहरादून के एक इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में इंडक्शन चूल्हे और इलेक्ट्रिक कुकर की खाली अलमारियां और बाहर गैस सिलिंडर की किल्लत का दृश्य।

देहरादून: रसोई गैस संकट ने बदला बाजार का मिजाज, किचन में इलेक्ट्रिक उपकरणों की ‘एंट्री’; इंडक्शन और एयर फ्रायर आउट ऑफ स्टॉक

Leave a Comment