पटना में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरे ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत, 2 गंभीर घायल - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पटना में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरे ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत, 2 गंभीर घायल

On: February 1, 2026 5:04 AM
Follow Us:

पटना के बिहटा-आरा मुख्य मार्ग पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब मनेर उर्स मेला देखकर लौट रहे एक ही परिवार के लोग ऑटो (टेम्पू) से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।
घटना बिहटा थाना क्षेत्र के परेव लेखन टोला के पास की बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कुछ ही देर में आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।
इस भयावह दुर्घटना में ऑटो सवार आधा दर्जन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में तीन वर्षीय बच्ची और डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चा भी शामिल है, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना मिलने पर बिहटा पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतकों की पहचान भोजपुर जिले के आरा स्थित चिक टोली निवासी गुड्डू कुमार (33), मोहम्मद इम्तियाज उर्फ बुलेट (30), मोहम्मद सहजाद (22), दौलतपुर निवासी मोहम्मद शहजाद की तीन वर्षीय पुत्री शफना और डेढ़ वर्षीय पुत्र मोहम्मद अस्फी के रूप में की गई है। सभी मृतक आपस में एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार, ऑटो सवार सभी लोग मनेर दरगाह से उर्स मेला देखकर रविवार सुबह आरा लौट रहे थे। इसी दौरान आरा की ओर से तेज गति में आ रहे बेलगाम ट्रक ने ऑटो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस हादसे के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bhagirathi Bisht celebrates her bronze medal achievement at the Delhi Half Marathon after completing the 21 km race

Delhi Half Marathon: उत्तराखंड की ‘फ्लाइंग गर्ल’ भागीरथी बिष्ट ने जीता कांस्य पदक, अब ओलंपिक पर नजर

Uttarakhand LIU inspector suspended over an alleged intelligence lapse after Ankita Bhandari’s parents staged a protest in Delhi.

Ankita Bhandari Case: दिल्ली में परिवार के प्रदर्शन की भनक नहीं लगी, LIU इंस्पेक्टर सस्पेंड

Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami during the inauguration and foundation-laying ceremony

Champawat Development Projects: CM धामी ने दी ₹95.99 करोड़ की सौगात, 16 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

हरिद्वार में खूनी संघर्ष: पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख भड़का पति, ससुर के साथ मिलकर की निर्मम पिटाई, हेलमेट से हमला और गला घोंटने का प्रयास

​Uttarakhand weather today: देहरादून और उत्तरकाशी में भारी बारिश का संकट, 11 जिलों में ओलावृष्टि का यलो अलर्ट

​विकासनगर हादसा: देहरादून के धर्मावाला चौक पर बेकाबू ट्रक साइबर कैफे में घुसा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक दृश्य

Leave a Comment