Doon Prime News
health

World Osteoporosis Day 2023: हड्डियों को मजबूत बनाते हैं ये फूड्स, हेल्दी बोन्स के लिए करें डाइट में शामिल। जानिए पूरी खबर।

World Osteoporosis Day 2023 शरीर के संपूर्म विकास के लिए मजबूत हड्डियां काफी जरूरी होती हैं। हालांकि हमारे खानपान और कुछ आदतों की वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं जो आगे चलकर ऑस्टियोपोरोसिस की वजह बन सकती है। ऐसे में अगर आप ऑस्टियोपोरोसिस से बचान करना चाहते हैं तो इन फूड्स की मदद से आप अपनी बोन्स को हेल्दी और मजबूत बना सकते हैं।

स्वस्थ शरीर के लिए मजबूत हड्डियां बेहद जरूरी होती हैं। हमारे खानपान का हमारे स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है। सही शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अच्छा खानपान बेहद जरूरी है। मजबूत हड्डियां हमारे शरीर के संपूर्ण विकास के लिए बेहद जरूरी होती हैं। हालांकि, कई वजहों से अक्सर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जो आगे चलकर ऑस्टियोपोरोसिस की वजह बन सकती है। ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से जुड़ी एक समस्या है, जिसमें हड्डियों के घनत्व में कमी की वजह से हड्डियों की ताकत प्रभावित होती है। ऐसे में इस समस्या के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 20 अक्टूबर को विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे में फूड आइटम्स के बारे में, जो आपकी हड्डियों मजबूत बनाकर ऑस्टियोपोरोसिस से बचाने में मदद करते हैं।

अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो मैग्नीशियम, प्रोटीन और पोटेशियम से भरपूर एडामे को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह हड्डियों की मिनरल डेंसिटी को बनाए रखने और मजबूत हड्डियों का निर्माण करने में मदद करता है। आयरन से पालक सेहत के लिए काफी गुणकारी होती है। यह कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स से भी भरपूर होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और फ्रैक्चर के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

हम सभी ने बचपन से ही यह सुना होगा कि मजबूत हड्डियों के लिए दूध काफी जरूरी होता है। यही वजह है कि एक्सपर्ट भी बचपन से दूध पीने की सलाह देते हैं। यह कैल्शियम, प्रोटीन और जरूरी विटामिन से भरपूर होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ाने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से जुड़ी बीमारियों को रोकने में मदद करता है।

चीज कैल्शियम और कैलोरी से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद प्रोटीन, मैग्नीशियम और विटामिन ए भी सेहत को फायदे पहुंचाते हैं।

कैल्शियम, विटामिन के, फाइबर और पोटेशियम से भरपूर अंजीर आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

Related posts

Cavities और दांतों में लगने वाले काले कीड़ों से हैं परेशान तो, अपनाएं घर पर बना यह Herbal Powder।

doonprimenews

अगर आप इस गर्मी के मौसम में खाते हैं फ्रिज में रखा हुआ तरबूज तो हो जाइए सावधान, हो शक्ति है फूड प्वाइजनिंग।

doonprimenews

Health news : स्वस्थ भोजन की थाली : अपनी थाली में जरूर शामिल करे इन चीजों को

doonprimenews

Leave a Comment