Doon Prime News
health

अगर आप करते है इन फलो का रात को सेवन, तो आज से ही बंद कर दे रात को खाना ये फल, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान

फल

वैसे तो सभी कहते है की फल सभी की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, यहां तक की डॉक्टर्स भी यही कहते है की फल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। चाहे बच्चे हो या फिर हो बुजुर्ग सभी को फल खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आपको पता है की फलो से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। अगर नहीं तो हम आपको बता दें कि फल का सेवन समय के हिसाब से किया जाना चाहिए वरना यह आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। खासतौर पर रात में फलों का सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इतना ही नहीं रात में फलों का सेवन करने से आपको कई बीमारियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए जितना हो सके उतना रात में फलों के सेवन करने से बचें। तो चलिए अब हम यहां आपको बताने जा रहे हैं कि रात में आपको किन फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।

रात में इन फलों का सेवन करना पड़ सकता है भारी।

केला (Banana)

रात के समय केले का सेवन फायदेमंद नहीं होता है। हालांकि कई लोग वर्कआउट (workout) के बाद शाम को केले का सेवन करते हैं। चाहे जूस के रूप में या फिर फ्रूट सलाद के रूप में लेकिन रात के समय इसका सेवन नहीं करना चाहिए।अगर आप भी रात में केले का सेवन कर रहे हैं तो आपको बता दें कि यह आपकी बॉडी टेंपरेचर को बढ़ा सकता है जिसकी वजह से सोने में परेशानी भी हो सकती है। इसीलिए रात में केले का सेवन बिलकुल  ना  करें।

सेब (Apple)

सेब खाने की सलाह हर डॉक्टर ही देता है। रोजाना सेब का सेवन कई बीमारियों से हमारे शरीर को बचाता है लेकिन रात के समय सेब  का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप रात में सेब खाते हैं तो इससे आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि सेब में फाइबर होता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। लेकिन रात में सेब का सेवन, खाना पाचन प्रणाली के लिए अच्छा नहीं होता। अत्यधिक फाइबर होने के कारण खाने के बाद सोने से गैस या एसिडिटी (Acidity) जैसी परेशानी होने लगती है।

यह भी पढ़े- चारधाम यात्रा मार्ग के दौरान ओलावृष्टि को देखते हुए मौसम विभाग ने SDRF की टीम को किया अलर्ट।

चीकू (Sapodilla)

रात के समय चीकू (Sapodilla) का सेवन भी ना करें। चीकू में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में अगर आप चीकू खाएंगे तो यह आपके शरीर का शुगर और एनर्जी लेवल (energy level) को बढ़ा देता है। इसकी वजह से आपको नींद में बाधा हो सकती है। इसलिए रात में चीकू का सेवन ना करें।

Related posts

पाचन से जुड़ी बीमारी है तो खाली पेट न करें इस चीज का सेवन

doonprimenews

इस वेबसाइट पर घोषित हुआ ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए NEET PG का परिणाम, जानिए कैसे करें चेक।

doonprimenews

अगर आप खाते है बहुत ज्यादा आलू तो हो जाइये सावधान, हो सकते है ये 5 नुकसान

doonprimenews

Leave a Comment