अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार: केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग पर 9 घंटे बाद काबू, दो की मौत, तीन अब भी लापता

On: April 7, 2025 7:06 AM
Follow Us:

हरिद्वार: गणपति केमिकल फैक्टरी में भीषण आग, दो की मौत, तीन कर्मचारी लापता

हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र में स्थित इब्राहिमपुर मार्ग पर रविवार रात करीब 9 बजे गणपति केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। जोरदार धमाके के साथ लगी आग ने आस-पास के इलाकों में दहशत फैला दी। घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आग पर काबू पाने में दमकल विभाग को लगभग नौ घंटे का समय लग गया।

सोमवार सुबह करीब 6 बजे आग पर नियंत्रण पाया जा सका, लेकिन फैक्टरी में रेस्क्यू ऑपरेशन देर तक जारी रहा। इस दौरान जब तलाशी अभियान चलाया गया, तो फैक्टरी के भीतर बने शौचालय से एक युवक का शव बरामद हुआ। वहीं, अस्पताल में भर्ती एक अन्य घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में फैक्टरी के तीन कर्मचारी अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय फैक्टरी में कुल पांच लोग मौजूद थे। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मायापुर, सिडकुल समेत अन्य स्थानों से भी दमकल की गाड़ियाँ बुलानी पड़ीं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पूरी रात मौके पर डटे रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी।

फैक्टरी में मौजूद भारी मात्रा में केमिकल्स के कारण आग बुझाने में काफी मुश्किलें आईं। आग बुझने के बावजूद फैक्टरी के भीतर मौजूद रसायनों के कारण खतरा अभी भी बना हुआ है।

सोमवार सुबह हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस हादसे में फैक्टरी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं और केमिकल फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों की पोल खोल कर रख दी है।


यह भी पढें- देहरादून में बोलेरो पर ‘उत्तराखंड शासन’ की नेम प्लेट लगाकर गुंडई कर रहे तीन युवक गिरफ्तार, खिलौना पिस्टल से मचा रहे थे दहशत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन और एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन।

चमोली में बड़ा हादसा: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट

केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुप्तकाशी हेलीपैड पर IRCTC काउंटर के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु और खड़ी हेलीकॉप्टर।

केदारनाथ हेली सेवा: श्रद्धालुओं के उत्साह का सैलाब, कुछ ही घंटों में 15 जून तक के सभी टिकट बुक

Leave a Comment