अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में बोलेरो पर ‘उत्तराखंड शासन’ की नेम प्लेट लगाकर गुंडई कर रहे तीन युवक गिरफ्तार, खिलौना पिस्टल से मचा रहे थे दहशत

On: April 7, 2025 6:54 AM
Follow Us:

देहरादून में बोलेरो वाहन पर ‘उत्तराखंड शासन’ की फर्जी नेम प्लेट लगाकर सरेआम दबंगई दिखाने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने शहर की सड़कों पर खिलौने की पिस्टल लहराते हुए खुलेआम गुंडई की, जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में साफ देखा गया कि बोलेरो में सवार युवक हाथों में पिस्टल लहराते हुए सड़क पर लोगों को डराने का प्रयास कर रहे थे।

एसएसपी अजय सिंह ने इस वीडियो का स्वत: संज्ञान लिया और तुरंत संबंधित थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में तीनों आरोपितों को दबोच लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान मोहम्मद असलम, बिलाल हुसैन (दोनों निवासी हरभजवाला) और दानिश (निवासी मेहुंवाला माफी खादर) के रूप में हुई है। इन्हें आइएसबीटी क्षेत्र से वाहन समेत गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि जिन पिस्टलों को आरोपी लहरा रहे थे, वे असली नहीं बल्कि खिलौने की पिस्टल थीं। साथ ही बोलेरो वाहन की जांच में यह भी सामने आया कि वह सिंचाई विभाग में अनुबंध पर लिया गया था। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।


डालनवाला में अधिवक्ता के घर चोरी, चांदी के बर्तन, रसोई के नल व कीमती कपड़े उड़ाए

वहीं दूसरी ओर देहरादून के पाश इलाकों में शुमार डालनवाला से एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है। अधिवक्ता डॉ. माला भारतीय, जो राजपुर रोड स्थित डालनवाला की निवासी हैं, उनके बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने चांदी के बर्तन, रसोई के नल और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

डॉ. माला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता के निधन के चलते उन्हें रामनगर जाना पड़ा, जिसके चलते घर कुछ समय के लिए बंद था। 29 मार्च को जब वह वापस लौटीं, तो देखा कि घर का मुख्य द्वार टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारियां खुली हुई थीं और सारा सामान बिखरा पड़ा था।

जांच करने पर पता चला कि चोर रसोई से दोनों नल, मंदिर में रखे चांदी के बर्तन, कीमती कपड़े और अन्य सामान लेकर फरार हो गए हैं। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


यह भी पढें- रामनवमी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली किया अखंड रामायण पाठ को संबोधित, प्रभु श्रीराम को बताया मर्यादा और धर्म का प्रतीक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन और एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन।

चमोली में बड़ा हादसा: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट

केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुप्तकाशी हेलीपैड पर IRCTC काउंटर के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु और खड़ी हेलीकॉप्टर।

केदारनाथ हेली सेवा: श्रद्धालुओं के उत्साह का सैलाब, कुछ ही घंटों में 15 जून तक के सभी टिकट बुक

Leave a Comment