अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार हाईवे पर बड़ा हादसा: मजदूरी के लिए कर्णप्रयाग जा रहे थे मजदूर, यूटिलिटी वाहन पलटने से 13 घायल

On: June 10, 2025 7:27 AM
Follow Us:

हरिद्वार: सहारनपुर से कर्णप्रयाग की ओर मजदूरी के लिए जा रहे मजदूरों की यूटिलिटी वाहन ज्वालापुर क्षेत्र के भूमानंद हॉस्पिटल के पास अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में वाहन में सवार 13 मजदूर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। जहां एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कर्णप्रयाग मजदूरी के लिए रवाना हुए थे सभी मजदूर

जानकारी के अनुसार यह सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान इलाके के रहने वाले हैं। ये लोग बीती शाम एक यूटिलिटी वाहन में सवार होकर उत्तराखंड के कर्णप्रयाग की ओर मजदूरी के लिए रवाना हुए थे। जैसे ही वाहन हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में भूमानंद हॉस्पिटल के पास पहुंचा, अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

ज्वालापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलने के बाद ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यूटिलिटी वाहन में कुल 13 मजदूर सवार थे, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल हॉस्पिटल भिजवाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, संभावना जताई जा रही है कि वाहन तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर पलटा।

चकराता में यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में गिरा, चालक की मौत

उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में भी एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। सिचार-खुराड भंडाराथात मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद वाहन चालक को खाई से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढें- मसूरी जाने की सोच रहे हैं? पहले जान लें ये हालात — टूरिस्ट सीजन में जाम से बेहाल सैलानी, 35 KM की दूरी तय करने में लग रहे 4.5 घंटे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment