अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

GST चोरी का भंडाफोड़: देहरादून और रुड़की में 14 फर्मों पर छापेमारी, छह करोड़ की गड़बड़ी उजागर

On: July 3, 2025 10:27 AM
Follow Us:

राज्य कर विभाग की केंद्रीयकृत आसूचना इकाई (CIU) ने देहरादून और रुड़की में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का खुलासा किया है। बुधवार को की गई इस संयुक्त कार्रवाई में आयरन-स्टील और वर्क कांट्रेक्ट से जुड़ी कुल 14 फर्मों पर छापा मारा गया। इस दौरान फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के ज़रिए की जा रही धोखाधड़ी पकड़ी गई। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही 2.31 करोड़ रुपये की GST राशि वसूल ली।

अधिकारियों के अनुसार ये फर्में फर्जी बिलिंग के माध्यम से बंद हो चुकी दिल्ली और उत्तर प्रदेश की फर्मों से माल खरीद दिखाकर ITC का लाभ ले रही थीं। प्रारंभिक जांच में यह भी पाया गया कि जिन ट्रकों को इनवॉयस में दिखाया गया, वे उस समय अन्य राज्यों में सक्रिय थे या टोल प्लाजा से गुजरे ही नहीं। कई मामलों में माल की ढुलाई केवल कागजों में की गई थी।

राज्य कर आयुक्त सोनिका के निर्देशन में इस छापेमारी को अंजाम दिया गया। GST पोर्टल, ई-वे बिल और बिजनेस इंटेलिजेंस पोर्टल से मिले डेटा के विश्लेषण के बाद टैक्स चोरी के इन मामलों की पुष्टि हुई। उपायुक्त निखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि एक ही परिवार के कई सदस्य इन फर्मों के संचालन में शामिल थे, जिनमें से दो फर्में घर से ही चलाई जा रही थीं।

विभागीय टीम ने सभी संबंधित फर्मों से जीएसटी व व्यापार से जुड़े दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। साथ ही डिजिटल उपकरणों की जांच के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली गई। पूरे मामले में लगभग छह करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की आशंका जताई गई है। कार्रवाई में उपायुक्त विजय पांडेय, अर्जुन राणा, अंजलि गुसाईं, दीपक कुमार, सुरेश कुमार और योगेश मिश्रा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा की तैयारियां तेज, प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

Leave a Comment