अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पूर्व सैनिकों संग संवाद में बोले सीएम धामी – जबरन धर्मांतरण व जनसंख्या असंतुलन पर जनजागरूकता जरूरी

On: July 7, 2025 5:40 AM
Follow Us:

गढ़ी कैंट में आयोजित ‘विकसित उत्तराखंड @2047’ सामूहिक संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सैनिकों से संवाद किया और राज्यहित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जबरन धर्मांतरण और डेमोग्राफिक बदलाव जैसी समस्याओं से निपटने के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं, बल्कि जन सहयोग और कानूनी रूप से सक्रिय भूमिका जरूरी है। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता अभियान इन मामलों में सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम हो सकता है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनकी सरकार ने दंगा विरोधी सख्त कानून लागू किए हैं, साथ ही भूमि अतिक्रमण के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC) जैसे ऐतिहासिक फैसलों की ओर इशारा करते हुए कहा कि इन सुधारों को ज़मीन पर प्रभावी रूप से उतारने के लिए जनभागीदारी अनिवार्य है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों से राज्य के विकास को लेकर सुझाव भी आमंत्रित किए।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि हर वन विभाग डिवीजन को 1000 पेड़ लगाने के निर्देश दिए गए हैं और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में सभी को भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने पूर्व सैनिकों को पर्यावरण प्रहरी बनने का आह्वान किया और बताया कि शीतकालीन पर्यटन एवं आदि कैलाश यात्रा को नई गति मिली है, जिससे राज्य में पर्यटक संख्या 38 लाख के पार पहुंच चुकी है।

सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी वीरता और बलिदान के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड की बेरोजगारी दर अब राष्ट्रीय औसत से कम होकर 4.2% पर आ गई है। कैलास मानसरोवर यात्रा का समय भी अब 7 दिन घट चुका है, जो राज्य की कनेक्टिविटी और विकास की दिशा में एक अहम कदम है।

यह भी पढ़ें : बदरीनाथ हाईवे फिर ठप, ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ीं — हिमनी-बलाण सड़क भी एक हफ्ते से बंद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विकासनगर पुलिस कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़ित पिता और फोन-पे ट्रांजैक्शन का विवरण।

विकासनगर में सनसनी: नाबालिग किशोरी का अपहरण, फोन-पे ट्रांजैक्शन से खुला साजिश का राज, तीन पर मुकदमा

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी द्वारा स्वागत

उत्तराखंड दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन: जौलीग्रांट में भव्य स्वागत के बाद एम्स ऋषिकेश पहुंचे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: भीरी-ककोला मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Leave a Comment