अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

दिल्ली हाईवे पर दबंगई की हदें पार: उत्तराखंड रोडवेज बस पर हमला, यूपी पुलिस की लापरवाही उजागर

On: January 20, 2026 4:16 PM
Follow Us:

दिल्ली हाईवे पर आधी रात दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद नजर आए कि उत्तराखंड रोडवेज की बस को निशाना बना डाला गया। हल्द्वानी से हरियाणा के हिसार जा रही बस पर गजरौला फ्लाईओवर के पास दो कारों में सवार युवकों ने जमकर तोड़फोड़ की। अचानक हुए इस हमले से बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी कारों समेत फरार हो चुके थे।

हैरानी की बात यह रही कि घटना के बाद भी उत्तर प्रदेश पुलिस की संवेदनहीनता सामने आई। बस चालक द्वारा लिखित शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने न तो कोई ठोस कार्रवाई की और न ही शिकायत की रिसीविंग देना जरूरी समझा।

काठगोदाम डिपो की उत्तराखंड रोडवेज बस सोमवार रात करीब आठ बजे हल्द्वानी से हिसार के लिए रवाना हुई थी। बस चालक शिवराज सिंह के अनुसार, बस में करीब 40 यात्री सवार थे। रात लगभग साढ़े बारह बजे गजरौला फ्लाईओवर पर चढ़ाई के कारण बस की गति धीमी हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही दो कारों में बैठे युवकों ने बस के आगे अपनी गाड़ियां लगाकर रास्ता रोक लिया और चालक-परिचालक से गाली-गलौज शुरू कर दी।

युवकों का आरोप था कि बस की धीमी रफ्तार के कारण उनकी कार बस से टकरा सकती थी। विवाद बढ़ते ही उन्होंने डंडों से बस पर हमला कर दिया और शीशे तोड़ डाले। अचानक हुए हमले से यात्री सहम गए और बच्चों व महिलाओं में खासा डर देखने को मिला।

चालक ने तुरंत टोल फ्री नंबर पर कॉल कर गजरौला पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे जरूर, लेकिन तब तक हमलावर अपनी कारों के साथ फरार हो चुके थे। इसके बाद चालक शिवराज सिंह गजरौला पुलिस चौकी में लिखित शिकायत देने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने शिकायत की रिसीविंग तक नहीं दी, जिससे उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए।

ठंड में कांपते रहे यात्री, दिल्ली से मंगाई गई दूसरी बस

बस का आगे का शीशा टूट जाने से ठंडी हवा सीधे अंदर आ रही थी, जिससे आधी रात यात्रियों की हालत खराब हो गई। ठंड से कांपते यात्रियों को काफी देर तक परेशान होना पड़ा। मामले की जानकारी मिलने पर एआरएम गणेश पंत ने बताया कि दिल्ली में खड़ी उत्तराखंड रोडवेज की एक अन्य बस को खाली मंगवाया गया। इसके बाद हिसार जा रहे सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उस बस में शिफ्ट किया गया।

इस पूरी घटना ने न केवल हाईवे पर यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यूपी पुलिस की संवेदनशीलता और कार्रवाई पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Congress workers and students participate in the NEET Paper Leak Protest candle march for Riya Thapa in Dehradun, demanding justice and transparent examination reforms.

NEET Paper Leak Protest को लेकर देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, रिया थापा के लिए न्याय की मांग तेज

Kailash Mansarovar Yatra 2026: Chief Minister Dhami flagged off the first batch, stating that this is a journey that unites the soul with the Supreme Soul.

Kailash Mansarovar Yatra 2026: मुख्यमंत्री धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी, बोले- यह आत्मा का परमात्मा से मिलन कराने वाली यात्रा

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

उत्तराखंड आफत की बारिश: धारचूला में पुल बहा, चीन सीमा से संपर्क पूरी तरह कटा; जनजीवन अस्त-व्यस्त

Pushkar Singh Dhami completes 5 years as Uttarakhand Chief Minister, highlighting major decisions including UCC, anti-copying law, land law and women's reservation.

Pushkar Singh Dhami 5 Years: मुख्यमंत्री के रूप में पूरे हुए पांच साल, 9 जुलाई को बनाएंगे नया रिकॉर्ड!

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की खुली पोल: पहली बारिश में ही उभरे गहरे गड्ढे, पिलर में दरारें आने से बढ़ी दहशत

Uttarakhand police investigating a crime scene outside a liquor shop at night in Raipur Dehradun after a firing incident

देहरादून में खूनी संघर्ष: शराब ठेके के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक लहूलुहान; इलाके में हड़कंप

Leave a Comment