अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हर ब्लॉक में खुलेंगे अंग्रेजी माध्यम स्कूल, शिक्षा विभाग में होगी 2000 शिक्षकों की भर्ती

On: July 8, 2025 8:12 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों को अधिक आकर्षक और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घोषणा की कि प्रदेश के हर ब्लॉक में अंग्रेजी माध्यम के कुछ स्कूल शुरू किए जाएंगे। यह निर्णय अभिभावकों की मांग को देखते हुए लिया गया है, जो चाहते हैं कि उनके बच्चे भी आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में प्राप्त करें।

एससीईआरटी परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या को लेकर विभाग से रिपोर्ट मंगाई गई थी। रिपोर्ट में सामने आया कि कई अभिभावक अंग्रेजी माध्यम, विषय-विशेषज्ञ शिक्षकों और आधुनिक सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में, 486 लाख रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया गया।

शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विभाग में दो हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही शिक्षकों के साथ-साथ अधिकारियों की उपस्थिति भी अब ऑनलाइन दर्ज की जाएगी, ताकि पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, निदेशक एससीईआरटी वंदना गब्र्याल, माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल, संस्कृत शिक्षा निदेशक आनंद भारद्वाज और पदमेंद्र सकलानी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : विद्युत आपूर्ति को लेकर मुख्य सचिव की सख्ती, छह पारेषण परियोजनाएं होंगी 2026 तक पूरी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

Leave a Comment