अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ED Action: नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई… उत्तराखंड, यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में 15 जगहों पर छापेमारी

On: June 17, 2025 4:29 PM
Follow Us:

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नशा तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में मंगलवार को उत्तराखंड सहित छह राज्यों में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई उत्तराखंड के ऋषिकेश, हरिद्वार और काशीपुर में स्थित पांच फार्मा कंपनियों के ठिकानों पर की गई, जिन पर नशा तस्करों से सांठगांठ का संदेह है।

ईडी की यह छापेमारी सीबी हेल्थकेयर, सीमिलेक्स फार्माकेम ड्रग्स इंडस्ट्रीज, बायोजेनिक ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड, सोल हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, और एस्टर फार्मा पर केंद्रित रही। जांच के दौरान एजेंसी ने इन कंपनियों के गोदामों और फैक्ट्रियों में रखी गई दवाइयों और अन्य रासायनिक सामग्री के स्टॉक की बारीकी से पड़ताल की।

सूत्रों के मुताबिक, उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में भी 15 अन्य स्थानों पर एक साथ रेड डाली गई। यह पूरा मामला पिछले साल उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा दर्ज किए गए एक ड्रग तस्करी केस से जुड़ा है, जिसमें नशा तस्करों और कुछ फार्मा कंपनियों के बीच गहरे गठजोड़ की बात सामने आई थी।

ईडी को जांच में यह भी पता चला है कि इन कंपनियों द्वारा दवा निर्माण के लिए कच्चे माल की खरीद संदेह के घेरे में है और उत्पादन की मात्रा सामान्य से काफी अधिक है। इनमें एक प्रतिबंधित दवा का उदाहरण सामने आया है, जिसका उत्पादन कुछ ही महीनों में 20 करोड़ से अधिक टैबलेट तक पहुंच गया, जो कि सामान्य उत्पादन क्षमता से कई गुना अधिक है।

ईडी ने इसे संभावित मनी लॉन्ड्रिंग का मामला मानते हुए जांच तेज कर दी है। एजेंसी की कार्रवाई के दायरे में अब कुछ लोगों की संपत्तियों को अटैच करने की प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है।

गौरतलब है कि इससे पहले ड्रग तस्करी से जुड़े एक अन्य मामले में ड्रग पैडलर एलेक्स पालीवाल की गिरफ्तारी हो चुकी है। एलेक्स से पूछताछ के दौरान ही इन फार्मा कंपनियों की संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा हुआ, जिसके आधार पर ईडी ने यह बड़ी कार्रवाई अंजाम दी है।

यह मामला अब राज्य और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर विषय बन चुका है, जिस पर एजेंसियों की नजर और भी सख्त हो चुकी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment