Doon Prime News
delhi

श्रद्धा हत्याकांड का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था की दिल्ली के सरिता विहार इलाके से एक और दिल दहला देने वाली घटना आई सामने

राहुल

श्रद्धा हत्याकांड का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था की दिल्ली के सरिता विहार इलाके से एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आ गई है। आरोपी युवक सहमति संबंध में साथ रहने वाली महिला की हत्या कर शव को घर में बंद कर फरार हो गया। फरार होने से पहले वह करीबन 9 घंटे शव के साथ रहा। यही नहीं दो दिनों तक महिला के शव को देखने वह रात में घर भी आता रहा। आरोपी ने महिला की हत्या उसकी एक वर्ष की बेटी के सामने की। जाते वक्त वह बेटी को भी साथ ले गया। उसको संदेह था कि महिला का किसी से अवैध संबंध हैं। राहुल वर्मा महिला से शादी करना चाहता था। सरिता विहार थाना पुलिस ने आरोपी युवक को 5 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया।

दक्षिण पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सरिता विहार पुलिस को 12 नवंबर दोपहर 2:30 बजे सूचना मिली थी कि मदनपुर खादर में एक घर में महिला बेहोश पड़ी है और घर बाहर से बंद है। सूचना के बाद एसपी सरिता विहार जगदेव सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र राणा एसआई दीपक धाडा एएसआई लियाकत अली व एएसआई रमेश कुमार की टीम ने जांच शुरू की।

पुलिस टीम को मौके पर मकान मालिक परम बिंधुड़ी मिला। मकान बाहर से बंद था। पुलिस ने गेट तोड़ा तो एक महिला 22 वर्षीय बेसुध पड़ी हुई थी। पुलिस उसे अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। परम ने बताया की उसके मकान में करीबन 20 दिन से राहुल किराये पर रहता था। राहुल ने उसे फ़ोन कर बताया की महिला दोस्त गुलशाना घर में मृत पड़ी है। इस पर पुलिस ने राहुल के भाई प्रवीण से संपर्क किया। राहुल का परिवार भी मदनपुर खादर में रहता है। प्रवीण ने बताया कि राहुल एक महिला के साथ करीबन 20 दिन से सहमति संबंधों में रह रहा था। महिला की एक वर्ष की बेटी भी है।

पोस्टमॉर्टम से पता लगा कि महिला की हुई है हत्या
शुरू में पुलिस को लगा कि गुलशाना ने खुदकुशी की है। इस कारण पुलिस ने स्वभाविक मौत की कार्रवाई की। एएसआई दीपक धांडा ने महिला का एम्स में पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम से पता चला की गुलशाना की गला दबाकर हत्या की गयी है। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर एसआई दीपक धाडा एएसआई लियाकतअली व रमेश कुमार की टीम ने जांच शुरू की। एसीपी जगदेव सिंह ने खुद जांच पर नजर रखी। जांच के बाद पुलिस टीम ने राहुल को अली गांव जंगल एरिया सरिता विहार से 16 नवंबर को गिरफ्तार किया।

रात को शव देखने आता था
दक्षिण पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक राहुल गुलशाना पर शक करता था कि उसका किसी और के साथ संबद्ध है। इस बात पर इनका आए दिन झगड़ा होता था। गुलशाना ने बस उससे पांच हजार मांगे। इस बात पर झगड़ा हो गया। इस झगड़े में उसने 10 नवंबर को दोपहर के समय गुलशाना की हाथों व चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी रात10 बजे तक महिला की एक वर्ष की बेटी के साथ शव के साथ वही रहा। रात करीबन 10:00 बजे वह बेटी को लेकर घर से फरार हो गया। उसने बेटी को किसी को दे दिया और फ़रार हो गया। इसके बाद आरोपी रात 2:00 बजे गुलशाना के शव को देखने घर में आया था। इस तरह वह आता रहा। इसके बाद उसने मकान मालिक को सूचना दी थी। राहुल बौखला में प्राइवेट नौकरी करता था। उसके पिता इलाके में सुनार की दुकान चलाते हैं।

यह भी पढ़े – सबके होश उड़ाने आ रहा है OPPO Reno 9 जानिए कब होगा लॉन्च

शक करता था आरोपी
राहुल व गुलशाना एक दूसरे को काफी समय से जानते थे। ये दोनों करीबन 20 दिनों से सहमति संबंध में रहने लगे थे। राहुल गुलशाना पर शक करता था। उसे लगता था कि उस इलाके में रहने वाले आदि से उसका संबंध है। राहुल उससे शादी करना चाहता था। महिला का पहला पति बदरपुर इलाके में रहता है।

Related posts

अगर नहीं किया Kunal Kamra के शो को रद्द, तो Vishwa Hindu Parishad और Bajrang Dal के कार्यकर्ता इसके खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

doonprimenews

यहां फिर से बढ़ने लगे Corona मामले, 24 घंटे के भीतर हुए हजार पार, 1 की हुई मौत।

doonprimenews

शर्मनाक खबर- School में घुसकर सख्स द्वारा बच्चियों के साथ की गई गलत हरकत, 4 क्लास की बच्चियों को कहा कपड़े उतारो

doonprimenews

Leave a Comment