अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून:पटेलनगर में एलपीजी गैस रिसाव से घर में जोरदार धमाका, एक ही परिवार के पांच सदस्य झुलसे

On: July 27, 2025 5:28 AM
Follow Us:

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एलपीजी गैस रिसाव के कारण एक घर में जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पटेलनगर कोतवाली पुलिस, फोरेंसिक विशेषज्ञ और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और पूरे घटनास्थल की बारीकी से जांच की। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि घर के अंदर गैस सिलेंडर से धीरे-धीरे गैस रिसाव हो रहा था। सुबह लगभग 6:45 बजे बिजली के स्विच में लगी खुली तार में हल्की सी चिंगारी (स्पार्किंग) हुई, जिससे पूरे कमरे में फैली गैस ने आग पकड़ ली और तेज धमाका हो गया।

दीवार और दरवाजा भी हुए क्षतिग्रस्त

धमाका इतना जबरदस्त था कि कमरे की एक दीवार और दरवाजा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कमरे की खिड़कियां और दरवाजे पूरी तरह बंद होने के कारण गैस कमरे में भर गई थी, जो हादसे का बड़ा कारण बनी।

घायलों की पहचान

इस दर्दनाक हादसे में झुलसे लोगों की पहचान विजय साहू पुत्र अशरफी लाल निवासी ग्राम असहीपुर, थाना व जिला बलरामपुर, उत्तर प्रदेश (वर्तमान निवासी टपरी, पटेलनगर, देहरादून), उनकी पत्नी सुनीता, और तीन बच्चे—अमर, सनी व अनामिका के रूप में हुई है। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फोरेंसिक व बम निरोधक दस्ते की जांच में पुष्टि

फोरेंसिक और बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वॉड) टीम द्वारा की गई जांच में यह साफ हो गया कि धमाके का कारण एलपीजी गैस का रिसाव और स्पार्किंग थी। राहत की बात यह रही कि धमाके के बाद तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से बड़ी जनहानि होने से बच गई।

इस घटना ने एक बार फिर यह चेतावनी दे दी है कि गैस सिलेंडरों और इलेक्ट्रिक वायरिंग की समय-समय पर जांच कितनी जरूरी है, खासकर बंद कमरों में गैस का रिसाव जानलेवा साबित हो सकता है।

यह भी पढें- देहरादून में बनेगा पहला सरकारी नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र, 57 लाख का बजट स्वीकृत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment