अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: राजधानी में 13 दिनों में डेंगू के 15 केस आए सामने, स्वास्थ्य विभाग आंकड़ों पर साधे बैठा मौन

On: April 15, 2025 7:21 AM
Follow Us:

अप्रैल में ही दून में डेंगू की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग बेखबर

देहरादून में गर्मी की शुरुआत के साथ ही डेंगू ने दस्तक दे दी है। श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल और ग्राफिक एरा अस्पताल के डॉक्टरों ने तेज बुखार और जोड़ों के दर्द जैसी शिकायतों के साथ आए मरीजों की जांच की। एलाइजा टेस्ट में इन मरीजों में डेंगू वायरस की पुष्टि हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग अभी तक मामले की गंभीरता को लेकर सतर्क नहीं दिख रहा है। 1 से 13 अप्रैल के बीच जिले के निजी अस्पतालों में डेंगू के 15 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।


स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, कोई ठोस तैयारी नहीं

चौंकाने वाली बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग को इन मामलों की जानकारी ही नहीं है। अब तक डेंगू से निपटने को लेकर कोई विशेष रणनीति या तैयारी शुरू नहीं की गई है। समय रहते ऐहतियात न बरते जाने से स्थिति और बिगड़ सकती है।


मरीजों में मिले ये लक्षण

डॉक्टरों के अनुसार, डेंगू से संक्रमित मरीजों में शुरूआती लक्षणों में तेज बुखार, सिर, कमर और जोड़ों में दर्द, शरीर पर लाल चकत्ते, मसूड़ों से खून आना और उल्टी शामिल हैं। पर्वतीय और मैदानी इलाकों से भी मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।


अस्पतालवार डेंगू के आंकड़े

श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल

  • कुल एलाइजा टेस्ट (13 दिनों में): 710
  • डेंगू पॉजिटिव: 13 मरीज

ग्राफिक एरा अस्पताल

  • कुल एलाइजा टेस्ट (12 दिनों में): 50
  • डेंगू पॉजिटिव: 2 मरीज

बीते छह वर्षों में देहरादून में डेंगू की स्थिति

वर्षकेसमौत
2019499106
20200000
202112600
2022143400
2023120113
20243700

डेंगू से बचाव के उपाय

  1. घर में फ्रिज, कूलर या वाटर प्लांट में पानी जमा न होने दें।
  2. साफ और ताजा खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
  3. मौसमी फल खाएं और भरपूर मात्रा में तरल पदार्थ पिएं।

सरकार का दावा: तैयारी शुरू कर दी गई है

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के अनुसार, राज्य में पहले के डेंगू आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए तैयारी शुरू कर दी गई है। चिकित्सा इकाइयों को आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित किया जा रहा है। जहां-जहां पूर्व में डेंगू के मामले अधिक आए हैं, वहां सर्वे कराया जाएगा।


यह भी पढें- देहरादून में आरटीओ का एक्शन मोड, चेकिंग अभियान से मचा हड़कंप; 804 चालान, 19 वाहन किए सीज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पिथौरागढ़: जौलजीबी क्षेत्र के जंगल में पुलिस टीम की जांच और संदिग्ध हिरासत में।

पिथौरागढ़ में रिश्तों का कत्ल: मामूली विवाद में पड़ोसियों ने युवक को पीट-पीटकर मारा, जंगल में दफनाया शव; 4 गिरफ्तार

AIIMS Delhi hospital building and medical symbols

13 साल का दर्द और 4745 दिनों का इंतज़ार खत्म: SC से ‘इच्छा मृत्यु’ की इजाजत पाने वाले हरीश राणा का AIIMS में निधन

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य और मिसाइल हमलों का दृश्य।

​”US-Israel-Iran War : इज़राइल पर ईरान का मिसाइल तांडव, ट्रंप के ‘सीज़फ़ायर’ के बीच तेहरान में मची भारी तबाही!”

कोलंबिया सेना विमान हादसा हरक्यूलिस C-130 मलबा और रेस्क्यू।

कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सेना का हरक्यूलिस C-130 दुर्घटनाग्रस्त, 66 सैनिकों की मौत, कई लापता

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

Leave a Comment