अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun Breaking : राजधानी देहरादून के इस इलाके में लगाई गई धारा 144, गलती से भी साथ में ना ले जाए ये सामान

On: June 10, 2022 4:21 PM
Follow Us:

Dehradun दिनांक 10 जून 2022 (जि.सू.का), विधानसभा उत्तराखण्ड के 14 जून 2022 को प्रारम्भ होने वाले सत्र के दृष्टिगत क्षेत्र में सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने Dehradun विधानसभा परिसर के चारों ओर 300 मीटर की परिधि में तत्काल प्रभाव से दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू करने के आदेश पारित किए है।

उक्त क्षेत्रान्तर्गत कोई भी व्यक्ति अग्नेयास्त्र, लाठी, हाकी, स्टिक, तलवार अथवा अन्य कोई तेज धार वाला अस्त्र, बम और अन्य किसी प्रकार के बारूद वाले अस्त्र जिसका प्रयोग हिंसा के लिए किया जाता हो को लेकर नहीं चलेगा और न ही कोई हिंसा के प्रयोग हेतु ईंट पत्थर रोड़ा आदि एकत्र ही करेगा। शस्त्र अथवा लाठी लेकर चलने का प्रतिबंध ड्यूटी पर कार्यरत राजकीय सेवकों पर लागू नहीं रहेगा। उक्त क्षेत्रान्तर्गत किसी भी प्रकार की नारेबाजी, लाउडस्पीकर का प्रयोग सरकारी इमारतों पर साम्प्रदायिक भावना भड़काने वाले उत्तेजक भाषण करना, किसी प्रकार भा्रमक साहित्य के प्रचार-प्रसार तथा विरोध जुलूस आदि को भी प्रतिबंध किया गया है। कोई भी व्यक्ति राजकीय सम्पत्ति को किसी प्रकार का प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से क्षति नहीं पहुंचाएगा।

उक्त क्षेत्रान्तर्गत किसी भी सार्वजनिक स्थान पर, चैराहे पर अथवा अन्य जगह पाँच या उससे अधिक व्यक्ति एकत्र नहीं होंगे तथा किसी भी प्रकार के समूह में बसों, ट्रैक्टर, ट्राॅलियों अथवा दोपहिये वाहनों तथा चैपहिया वाहनों के जुलूस की शक्ल में एकत्र होने पर प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी प्रकार के जुलूस/प्रदर्शन सार्वजनिक सभा का आयोजन बिना पूर्व अनुमति के नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े- बड़ी खबर: Plastic ban in Uttarakhand : उत्तराखंड में बैन हुआ प्लास्टिक, इन सब सामानों पर भी लगा बैन

उक्त आदेश 14 जून 2022 से विधान सभा सत्र की समाप्ति तक प्रभावी रहेंगे। यदि इससे पूर्व इनको अपास्त न कर दिया जाए। आदेश का उल्लंघन भा0 दं0 वि0 की धारा-188 के अधीन दण्डनीय होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand police investigating a crime scene outside a liquor shop at night in Raipur Dehradun after a firing incident

देहरादून में खूनी संघर्ष: शराब ठेके के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक लहूलुहान; इलाके में हड़कंप

dehradun-dalanwala-attack-news

​देहरादून के डालनवाला में खूनी संघर्ष: युवक पर तलवार और खुखरी से जानलेवा हमला, ईसी रोड पर मची सनसनी

CCTV footage and collage of a violent clash over a garbage dispute between neighbors in Pragati Vihar, Selakui, Dehradun.

​देहरादून में ‘कूड़े पर कलेश’: घर के बाहर कचरा फेंकने का विरोध करने पर दबंगों का तांडव, पूरे परिवार को लाठी-डंडों से पीटा

​DEHRADUN : प्रेमनगर-नंदा की चौकी पुल का काम 95% पूरा, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने 10 दिनों में जनता को सौंपने का दिया भरोसा

File photo of Lieutenant General MM Lakhera Retd former Governor of Mizoram and Puducherry

​सैन्य जगत और राजनीति में शोक की लहर: पूर्व राज्यपाल व लेफ्टिनेंट जनरल एमएम लखेड़ा का देहरादून में निधन, कल हरिद्वार में दी जाएगी अंतिम विदाई

Activists holding banners in Hindi protesting outside a Dehradun college against the removal of Tilak and Kalawa from students. Police are present.

​देहरादून के निजी कॉलेज में तिलक और कलावा उतरवाने पर भारी बवाल, बजरंग दल ने किया जोरदार हंगामा

Leave a Comment