देहरादून में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक नवजात बच्चे को कट्टे में भरकर कचरे के साथ फेंक दिया गया था। यह बच्चे की किस्मत ही कहें कि वह किसी तरह बच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे दून अस्पताल के निकु वार्ड में भर्ती करवा दिया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।