अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में STF की बड़ी कार्रवाई, 86 लाख की ड्रग्स के साथ दो तस्कर दबोचे

On: September 8, 2025 10:18 AM
Follow Us:

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 86 लाख की हेरोइन और चरस बरामद

देहरादून/टनकपुर: उत्तराखंड में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की एंटी नार्को टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने दो अलग-अलग स्थानों से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 86 लाख रुपये की हेरोइन और चरस बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आसिफ कुरैशी और दीपक कुमार के रूप में हुई है। आसिफ, मोहल्ला कस्सावान थाना फरीदपुर, जिला बरेली का निवासी है, जबकि दीपक नवाबगंज, आदर्शनगर बरेली का रहने वाला है।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने प्रेस वार्ता में बताया कि देहरादून यूनिट की कार्रवाई में निरीक्षक विपिन बहुगुणा के नेतृत्व में, नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस के सहयोग से जोगीवाला बैरियर पर चेकिंग के दौरान आसिफ कुरैशी को पकड़ा गया। उसके पास से 278 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में बताई जा रही है।

दूसरी ओर, कुमाऊँ यूनिट ने निरीक्षक पावन स्वरूप के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए टनकपुर क्षेत्र से दीपक कुमार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1 किलो 208 ग्राम चरस बरामद की गई।

एसटीएफ की यह कार्रवाई प्रदेश में नशे के कारोबार पर लगाम कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों तक भी पहुंचने की कोशिश की जाएगी।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन और एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन।

चमोली में बड़ा हादसा: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट

केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुप्तकाशी हेलीपैड पर IRCTC काउंटर के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु और खड़ी हेलीकॉप्टर।

केदारनाथ हेली सेवा: श्रद्धालुओं के उत्साह का सैलाब, कुछ ही घंटों में 15 जून तक के सभी टिकट बुक

Leave a Comment