अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

साइबर हमले की साजिश: मिलिट्री पुलिस कंट्रोल रूम बना निशाना

On: May 16, 2025 1:23 AM
Follow Us:

क्लेमेंटटाउन, देहरादून स्थित मिलिट्री पुलिस स्टेशन हाल ही में एक संभावित साइबर हमले के खतरे की चपेट में आया। 4 और 5 मई को मिलिट्री पुलिस कंट्रोल रूम (MPCR) को दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से संदिग्ध संदेशों की प्राप्ति हुई, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई।जिनमें सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की गई। यह संदेश केवल साधारण टेक्स्ट नहीं थे, बल्कि इनमें पाकिस्तान से संबंधित संदर्भ और खतरनाक एपीके (APK) फाइलें भी भेजी गईं।

पहले दिन भेजे गए संदेश में भारत-पाकिस्तान से जुड़ा एक अधूरा मैसेज और एक एपीके फाइल शामिल थी। दूसरे दिन एक फाइल “नई एसओपी और पॉलिसी मई-2025” के नाम से भेजी गई, जो संभवतः एक मालवेयर हो सकती थी। सौभाग्यवश, सेना के अधिकारियों ने सतर्कता बरतते हुए इन फाइलों को डाउनलोड नहीं किया। यदि ये फाइलें इंस्टॉल हो जातीं, तो सिस्टम में सेंधमारी की पूरी संभावना थी।

सेना ने इसे गंभीर साइबर हमले की कोशिश मानते हुए तुरंत साइबर अपराध थाना और क्लेमेंटटाउन पुलिस को सूचित किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 14 मई को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल, उन मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है, जिनसे ये संदेश भेजे गए थे।

यह घटना देश की सुरक्षा प्रणाली पर साइबर खतरों की गंभीरता को दर्शाती है। ऐसे प्रयास यह संकेत देते हैं कि दुश्मन अब परंपरागत सीमाओं से हटकर डिजिटल माध्यमों से भी सुरक्षा तंत्र को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में जुटा है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे मामले की तह तक जाकर संभावित स्रोतों का पता लगाने में लगी हैं।

यह भी पढ़ें : धामी मंत्रिमंडल की बैठक 16 मई को: महिला नीति, योग पॉलिसी से लेकर रोजगार और सड़क सुरक्षा जैसे अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​देहरादून में बेखौफ बदमाशों का तांडव: शिमला बाईपास रोड पर स्कूटी सवार युवक पर झोंकी गोली, इलाके में फैली सनसनी

​Nitin Nabin Haldwani Visit: उत्तराखंड में 2027 चुनाव की बिसात बिछाने हल्द्वानी पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

​UKSSSC Exam Calendar: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, समूह-ग की 7 भर्तियों की तिथियां बदलीं

​बाजपुर में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप और ब्लैकमेल: नशीला पदार्थ पिलाकर बनाई अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर की वायरल

Haldwani Railway Land Encroachment Case security deployment in Banbhulpura

Haldwani Railway Land Encroachment Case: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले हाई अलर्ट, बनभूलपुरा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

​Dehradun PG Student Suicide Case: देहराखास के पीजी में बिहार के छात्र ने लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment