अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में कल कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन, कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए पूरा प्लान

On: February 15, 2026 3:31 PM
Follow Us:

देहरादून में कल कांग्रेस विभिन्न मुद्दों को लेकर राजभवन की ओर कूच करेगी। प्रस्तावित रैली को देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने और आम जनता को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए दून पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान तैयार किया है, जिसे रैली के दौरान लागू किया जाएगा।
एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि प्रदर्शन के मद्देनज़र व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने और ट्रैफिक प्लान का पालन करने की अपील की गई है।
रैली के दौरान इस तरह बदलेगा ट्रैफिक रूट
रैली के मूवमेंट के अनुसार विभिन्न स्थानों पर यातायात को डायवर्ट किया जाएगा:
• रैली के परेड ग्राउंड से रवाना होते ही ओरियंट चौक से कनक चौक जाने वाला ट्रैफिक ग्लोब चौक की ओर मोड़ दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर लैंसडाउन चौक और बुद्धा चौक से भी ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा।
• कनक चौक पहुंचने पर पेसिफिक तिराहा से कनक चौक की ओर जाने वाले वाहनों को तनेजा ऑप्टिकल कट से रोजगार तिराहा की तरफ भेजा जाएगा।
• ओरियंट चौक पर रैली पहुंचने के दौरान कनक चौक से ओरियंट चौक जाने वाले ट्रैफिक को पेसिफिक तिराहा के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
• ग्लोब चौक से ओरियंट चौक की ओर जाने वाले वाहन भी पेसिफिक तिराहा से होकर गुजरेंगे।
• घंटाघर से ओरियंट चौक जाने वाले ट्रैफिक को दर्शन लाल चौक की ओर मोड़ा जाएगा।
• रैली के ओरियंट चौक पार करने के बाद भी ग्लोब चौक और घंटाघर से आने वाले ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
• ग्लोब चौक पहुंचने पर बहल चौक की ओर जाने वाले वाहनों को पेसिफिक तिराहा से बैनी बाजार की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
• रैली के पीछे किसी भी प्रकार का ट्रैफिक नहीं चलने दिया जाएगा।
• बहल चौक पार करने के दौरान राजपुर रोड और बैनी बाजार चौक से आने वाले वाहनों को आवश्यकता अनुसार रोक-रोक कर छोड़ा जाएगा।
• एनेक्सी तिराहा से हाथीबड़कला की ओर यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यहां से ट्रैफिक को सीएसडी तिराहा और वाटिका तिराहा के रास्ते बिंदाल की ओर भेजा जाएगा।
• दिलाराम चौक पर रैली के पहुंचने पर कालीदास तिराहा से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को पथरिया पीर और नेशविला रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
• राज प्लाजा के पास रैली पहुंचने पर राजपुर रोड से कैंट की ओर जाने वाले वाहनों को घंटाघर की तरफ मोड़ा जाएगा।
• दिलाराम चौक के दौरान कालीदास रोड से आने वाले ट्रैफिक को पथरिया पीर होते हुए नेशविला रोड की ओर भेजा जाएगा।
इन मार्गों से बचें
रैली के दौरान सुबह 11 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक राजपुर रोड और हाथीबड़कला रोड का उपयोग न करने की सलाह दी गई है, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।
पार्किंग की विशेष व्यवस्था
रैली के मद्देनज़र पार्किंग के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं:
• बड़ी बसों की पार्किंग गुरु नानक ग्राउंड, रेसकोर्स में की जाएगी।
• सिटी बसों और ड्यूटी में तैनात पुलिस बल के वाहनों को रेंजर्स ग्राउंड में खड़ा किया जाएगा।
• रैली में शामिल प्रतिभागियों के छोटे वाहनों के लिए परेड ग्राउंड के खेल मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
• वीआईपी वाहनों की पार्किंग स्मार्ट सिटी शेड पार्किंग, परेड ग्राउंड में होगी।
प्रमुख डायवर्जन और बैरियर प्वाइंट
ट्रैफिक नियंत्रण के लिए दिलाराम चौक, एनेक्सी तिराहा, कालीदास तिराहा, ओरियंट चौक, पेसिफिक तिराहा, ग्लोब चौक और वाटिका तिराहा पर बैरियर लगाए जाएंगे और पुलिस बल तैनात रहेगा।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें, ताकि शहर में शांति व्यवस्था और यातायात सुचारु बना रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

उत्तराखंड आफत की बारिश: धारचूला में पुल बहा, चीन सीमा से संपर्क पूरी तरह कटा; जनजीवन अस्त-व्यस्त

Pushkar Singh Dhami completes 5 years as Uttarakhand Chief Minister, highlighting major decisions including UCC, anti-copying law, land law and women's reservation.

Pushkar Singh Dhami 5 Years: मुख्यमंत्री के रूप में पूरे हुए पांच साल, 9 जुलाई को बनाएंगे नया रिकॉर्ड!

Cracks visible on the concrete pillar and deep potholes filled with water on the newly built Delhi-Dehradun expressway after rains

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की खुली पोल: पहली बारिश में ही उभरे गहरे गड्ढे, पिलर में दरारें आने से बढ़ी दहशत

Uttarakhand police investigating a crime scene outside a liquor shop at night in Raipur Dehradun after a firing incident

देहरादून में खूनी संघर्ष: शराब ठेके के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक लहूलुहान; इलाके में हड़कंप

dehradun-dalanwala-attack-news

​देहरादून के डालनवाला में खूनी संघर्ष: युवक पर तलवार और खुखरी से जानलेवा हमला, ईसी रोड पर मची सनसनी

A car trapped in a large road cave-in on the Delhi-Dehradun Expressway with NHAI officials and repair machinery at the scene.

​दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे निर्माण में बड़ी लापरवाही: सड़क धंसने पर NHAI का कड़ा रुख, प्रोजेक्ट मैनेजर समेत दो अधिकारी निलंबित, निर्माण कंपनी को नोटिस

Leave a Comment