अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में CNG हुई सस्ती, उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत

On: January 24, 2026 6:30 AM
Follow Us:

देहरादून के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आज से जिले में सीएनजी (कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस) के दामों में बड़ी कटौती की गई है। अब सीएनजी 9 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती होकर 89.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध होगी। पहले इसके दाम 98.50 रुपये प्रति किलोग्राम थे। यह कमी राज्य सरकार द्वारा वैट दर को 20 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किए जाने के बाद संभव हो पाई है।

राज्य में यह पहला मौका है जब गेल गैस इंडिया लिमिटेड की ओर से सीएनजी इतनी सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही है। शुक्रवार रात 12 बजे के बाद से देहरादून के सभी सीएनजी पंपों पर नई दरें लागू कर दी गई हैं, जिससे वाहन चालकों और आम उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

गेल गैस इंडिया के जनरल मैनेजर अंबुज गौतम ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वैट में की गई कटौती का पूरा फायदा उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है। वैट घटने के कारण ही सीएनजी के दामों में यह बड़ी राहत दी जा सकी है।

वहीं, गेल गैस इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौतम चक्रवर्ती ने कहा कि कंपनी पहले से ही घरेलू पीएनजी सबसे सस्ती दरों पर उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के इस फैसले से अब सीएनजी भी आम लोगों की पहुंच में और सस्ती हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि देहरादून में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कंपनी द्वारा तेजी से काम किया जा रहा है, जिससे भविष्य में और अधिक उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सकेगा।

इस फैसले से न सिर्फ ईंधन खर्च में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण के लिहाज से भी यह एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Kedarnath Yatra Resumes: चीरबासा में मार्ग साफ, गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए पैदल आवाजाही बहाल

​Uttarkashi Fire Incident: मोरी के आराकोट में देर रात स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आग, सेवानिवृत्त एएनएम की दर्दनाक मौत

​Mahendra Bhatt Meets PM Modi: उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, बेटे की शादी का दिया न्योता

​उत्तरकाशी कालिंदी खाल रेस्क्यू: बर्फ में फंसे पर्वतारोहियों को निकालने का अभियान जारी

​उत्तरकाशी रेस्क्यू: हेलीकॉप्टर की मदद से निकाले जा रहे फंसे पर्वतारोही, 29 को सुरक्षित हर्षिल लाया गया

​Uttarakhand Weather Update: दून समेत 3 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 57 सड़कें बंद और चारधाम यात्रा स्थगित

Leave a Comment