अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखण्ड में धान की रोपाई कर मुख्यमंत्री धामी ने किसानों को दिया सम्मान, हुड़किया बौल के जरिए की देवताओं की वंदना

On: July 5, 2025 6:44 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के नगरा तराई क्षेत्र में खेत में उतरकर धान की रोपाई कर किसानों के परिश्रम और योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि किसान केवल हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ नहीं हैं, बल्कि वे हमारी संस्कृति और परंपरा के सच्चे संवाहक भी हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने खेत में काम करते हुए अपनी तस्वीरें एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा कीं और लिखा कि खेत में धान की रोपाई करते हुए उन्हें अपने पुराने दिन याद आ गए, जब वे भी इसी तरह मिट्टी में उतरकर काम किया करते थे। उन्होंने कहा कि किसानों की कठिन मेहनत, त्याग और समर्पण ही हमारे समाज को मजबूती प्रदान करता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत “हुड़किया बौल” के माध्यम से भूमि के देवता भूमियां, जल के देवता इंद्र और छाया के देवता मेघ का आह्वान कर खेतों में समृद्धि और फसल की अच्छी पैदावार की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान अन्नदाता हैं और उनकी मेहनत का फल ही हमारे देश को आत्मनिर्भर बनाता है। उनकी परंपराएं और सांस्कृतिक मूल्य पीढ़ी दर पीढ़ी समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा साझा की गई तस्वीरों में वह कीचड़ और पानी से भरे खेत में बैलों की जोड़ी के साथ हल चलाते नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में लाठी और बैलों की लगाम थी, जिससे वे पारंपरिक तरीके से खेत जोतते दिखे। मुख्यमंत्री का यह प्रयास किसानों के सम्मान में एक महत्वपूर्ण संदेश बनकर सामने आया है।

यह भी पढें- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने खेत में चलाया हल, धान की रोपाई की; किसानों के श्रम को किया नमन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: भीरी-ककोला मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

Leave a Comment