Doon Prime News
Breaking News

Breaking News – देहरादून में आईएएस के खिलाफ खोला कर्मचारियों ने मोर्चा, यहाँ जाने क्या रही वजह

आईएएस

देहरादून में आईएएस के खिलाफ खोला कर्मचारियों ने मोर्चा लगाया हिटलर शाही चलाने का गंभीर आरोप एक इंस्पेक्टर के इस्तीफे की पेशकश के बाद गरमाया माहौल

देहरादून नगर निगम के नगर आयुक्त आईएएस अधिकारी मनुज गोयल पर कर्मचारियों ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए निगम में हड़ताल की हुई है।

हड़ताल खुलेगी भी या नहीं आज इस पर फैसला किया जाएगा।

उत्पीड़न और भेदभाव के आरोप लगाते हुए सफाई कर्मचारियों के साथ ही नगर निगम के दूसरे कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। कर्मचारियों ने कामकाज उप कर निगम के सभी अनुभागों को में ताले लगा दिए हैं। बीते रोज मेयर और नगर आयुक्त ने वार्ता के लिए बुलाया लेकिन कर्मचारियों ने साफ मना कर दिया इससे प्रमाण पत्र बनवाने तक जमा करने आए लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा सोमवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने बैनर तले कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय में सभी अनुभागों में ताले लगा दिए थे और धरने पर बैठ गए । वही कर्मचारी नगर आयुक्त का इंतजार करते रहे लेकिन शासन में बैठक में जाने के कारण वह दोपहर को निगम पहुंचे।

ये है मांगे

कर्मचारियों की संख्या लगातार कम हो रही है कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त दबाव बनाया जा रहा है इससे कई कर्मचारी मानसिक रूप से परेशान है।

समान कार्य समान वेतन दिया जाए
सफाई नायकों के पद पर कार्यरत कार्यवाहक सफाई नायकों का वरिष्ठता के आधार पर समायोजन।

महिला कर्मचारियों को हाजिरी समय में 1 घंटे अतिरिक्त छूट दी जाए स्थाई कर्मचारी की भांति पार्षद स्वच्छता समिति के कर्मचारियों में पेट्रोल भी चेक किए जाए मृतक पारण मित्र सामान्य कर्मचारियों के आश्रितों की जल्द नियुक्ति और भेदभाव को दूर किया जाए 500 पुरुष की संविदा में भर्ती की जाए चेतावनी दी कि 3 दिन में मांगे पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

यह रहे मौजूद
इस दौरान संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार महामंत्री धीरज भारती ओमप्रकाश संजय काला राजेश राजेश श्याम कमल अरविंद सहित सफाई और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

बिजली चोरी के मामलों में उत्तराखंड का ये जिला है सबसे आगे, आंकड़ों से हुआ खुलासा।

doonprimenews

Breaking News-पिथौरागढ़ के लिपुलेख तवाघाट सड़क के पास हुआ भूस्खलन, 300 यात्री फंसे

doonprimenews

IND vs AUS: ‘कुछ तो सम्मान करें,’ मार्श ने विश्व कप ट्रॉफी पर पैर रखकर तस्वीर खिंचवाई तो फैंस ने की आलोचना।

doonprimenews

Leave a Comment