अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Breaking News: देहरादून में बस और लोडर की जबरदस्त टक्कर, 14 घायल, मासूम समेत दो की दर्दनाक मौत

On: April 7, 2025 10:25 AM
Follow Us:

देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। हादसा विकासनगर क्षेत्र के सिंघनीवाला स्थित शिमला बाईपास पर दोपहर करीब दो बजे हुआ, जहां एक तेज रफ्तार बस और लोडर ऑटो में जबरदस्त टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि लोडर सड़क से नीचे जा गिरा, जबकि बस दो बार पलटते हुए सड़क पर ही पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है। वहीं, 14 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद कुछ यात्री बस के नीचे दब गए थे। मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने बिना देर किए बस को उठाने का प्रयास किया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। गंभीर घायलों को ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, ताकि हादसे के कारणों का सही पता लगाया जा सके।

यह हादसा एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और वाहनों की रफ्तार पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोग इस बाईपास पर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढें- विकासनगर: भीमावाला में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने किया घेराव, मौके पर मचा हंगामा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Dehradun Kidnapping Attempt Case: देहरादून में महिला के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला, 11 लाख के विवाद में एक गिरफ्तार

​Roorkee Honor Killing Case: रुड़की के झबरेड़ा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, भाई ने बहन और पड़ोसी को गोलियों से भूना

​Harish Rawat ED Inquiry: मां की तस्वीर गले में लटकाकर ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व सीएम, 2016 VPDO भर्ती घोटाला मामले में बढ़ा शिकंजा

​Uttarakhand Weather Update: सीमांत पिथौरागढ़ में मूसलधार बारिश के बाद सीजन की पहली बर्फबारी, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

Pitru Paksha 2026 Shradh and Pind Daan at Narayani Shila Haridwar

Pitru Paksha 2026: नारायणी शिला में श्राद्ध करने से पितरों को मिलता है मोक्ष, जानिए गयासुर से जुड़ी पौराणिक कथा

​Uttarakhand Pension News 2026: बैंक हड़ताल से पहले उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, 26 सितंबर तक मिलेगा वेतन और पेंशन

Leave a Comment