अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

दून में अवैध मोबाइल टावरों पर बड़ी कार्रवाई: दर्जनों टावर सील, प्रशासन के सख्त तेवर

On: July 6, 2025 3:14 PM
Follow Us:

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद देहरादून जिला प्रशासन ने अवैध रूप से लगे मोबाइल टावरों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बिना अनुमति और नक्शा पंजीकरण के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लगाए गए दर्जनों मोबाइल टावरों को सील कर दिया गया है।

प्रशासन का साफ संदेश है—जनभावनाओं से खिलवाड़ और नियमों का उल्लंघन अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में विकासनगर तहसील के बहादुरपुर, सेलाकुई, राजावाला रोड और रामबाग हरबर्टपुर क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई, जहां नियमों को ताक पर रखकर हाई फ्रीक्वेंसी के टावर लगाए जा रहे थे।

रेडिएशन के खतरे से चिंतित थे लोग, शिकायतों पर हुई त्वरित कार्रवाई

स्थानीय निवासियों, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं ने इन टावरों के रेडिएशन से स्वास्थ्य पर खतरे को लेकर प्रशासन से शिकायत की थी। जनता की चिंता को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तुरंत अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) और ईडीएम को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध अनुमति के लगाए गए टावर हों या महज खूंटा-कील तक, नियमों का उल्लंघन होते ही सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।

“जनता सर्वोपरि, नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं” – डीएम सविन बंसल

डीएम सविन बंसल ने कहा, “हमारे जनपद में नियमविरुद्ध कार्यों का अंजाम विध्वंस ही होता है। जनहित के विरुद्ध कोई भी गतिविधि स्वीकार्य नहीं है। चाहे छोटा काम हो या बड़ा, प्रशासन जनभावना के अनुरूप सख्त कार्रवाई करता रहेगा।”

लगातार हो रहे बड़े एक्शन, प्रशासन फ्रंटफुट पर

मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के तहत जिला प्रशासन फ्रंटफुट पर रहकर अवैध निर्माण, नियम विरुद्ध गतिविधियों और जनहित विरोधी कार्यों पर लगातार बड़ी कार्रवाई कर रहा है। इससे न केवल नियम तोड़ने वालों में प्रशासन का डर है, बल्कि आम जनता में विश्वास भी मजबूत हुआ है।

(कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, देहरादून)

यह भी पढें- Uttarakhand: लक्सर में महिला की संदिग्ध हालत में मौत, खेत से मिला शव; पैसों के लेनदेन से जुड़े व्यक्ति पर शक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विकासनगर पुलिस कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़ित पिता और फोन-पे ट्रांजैक्शन का विवरण।

विकासनगर में सनसनी: नाबालिग किशोरी का अपहरण, फोन-पे ट्रांजैक्शन से खुला साजिश का राज, तीन पर मुकदमा

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी द्वारा स्वागत

उत्तराखंड दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन: जौलीग्रांट में भव्य स्वागत के बाद एम्स ऋषिकेश पहुंचे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: भीरी-ककोला मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Leave a Comment