अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

अंथवाल गांव के पास भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों की मौत

On: May 17, 2025 2:32 PM
Follow Us:

उत्तराखंड के टिहरी जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। घनसाली के अंथवाल गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना पुर्वाल गांव मोटरमार्ग पर उस समय हुई जब कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और खाई में पलट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस व 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही दो व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया।

पिलखी अस्पताल के प्रभारी डॉ. आशीष ने बताया कि घायल व्यक्ति की हालत नाजुक है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतकों की पहचान रमेश अंथवाल और उनके बड़े भाई चिंतामणि अंथवाल के रूप में हुई है। रमेश एक शिक्षक थे, जबकि चिंतामणि स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट थे।

इस हादसे से पूरे अंथवाल और आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार और ग्रामीणों के लिए यह घटना अत्यंत दुखदायी है, क्योंकि एक ही परिवार ने एक साथ दो बेटों को खो दिया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिंदी में होगी पहचान: उत्तराखंड की गाड़ियों पर अब उ-ख

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जयपुर: बेलगाम ट्रक ने गुब्बारे बेचने वालों को कुचला; तीन बच्चों की दर्दनाक मौत, दो घायल

श्रीलंका की जेल में खूनी गैंगवार: दो गुटों के बीच भीषण झड़प में 4 सुरक्षाकर्मियों समेत 25 की मौत, 100 से अधिक घायल

लोक कला जगत में शोक की लहर: पद्म विभूषण से सम्मानित मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस

A damaged security forces vehicle on the side of the Srinagar-Leh highway near Sonamarg tunnel, with rescue teams and police assisting injured soldiers

​जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा: गांदरबल के सोनमर्ग सुरंग के पास अनियंत्रित होकर पलटी CRPF की गाड़ी, छह जवान गंभीर रूप से घायल

​कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमतों में भारी गिरावट: दिल्ली समेत कई शहरों में ₹183.50 तक की कटौती, घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर काल बनी रफ्तार: ट्रेलर से टक्कर के बाद खाई में गिरी स्लीपर बस, जिंदा जलने से 7 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 19 घायल

Leave a Comment