अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

अंकिता भंडारी हत्याकांड: उत्तराखंड में बंद और विरोध प्रदर्शन तेज, वीआईपी नामों के खुलासे की मांग

On: January 11, 2026 4:22 AM
Follow Us:

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड में जनआक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के कई शहरों में संगठनों और राजनीतिक दलों द्वारा बंद और विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। मुख्य मांग हत्याकांड में कथित तौर पर शामिल वीआईपी व्यक्तियों के नामों का सार्वजनिक खुलासा करने की है। इसी मुद्दे को लेकर ऋषिकेश, रुड़की, श्रीनगर-श्रीकोट और नई टिहरी समेत कई क्षेत्रों में बंद और प्रदर्शन देखने को मिले।
जहां एक ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पीड़ित परिवार की सीबीआई जांच की मांग स्वीकार किए जाने के बाद कुछ व्यापारिक संगठनों ने बंद का विरोध किया, वहीं दूसरी ओर कई संगठनों और विपक्षी दलों ने इसे अपर्याप्त बताते हुए आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है।
श्रीनगर-श्रीकोट बाजार बंद
अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी नामों के खुलासे की मांग को लेकर व्यापार संघ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने श्रीनगर-श्रीकोट बाजार बंद रखा। बंद के दौरान बाजार पूरी तरह से बंद रहे और प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
ऋषिकेश में बंद का विरोध
ऋषिकेश में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस द्वारा घोषित उत्तराखंड बंद का विरोध किया है। संगठन के महामंत्री प्रतीक कालिया शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में पीड़ित माता-पिता की सीबीआई जांच की मांग को स्वीकार कर लिया है, ऐसे में अब बंद और विरोध प्रदर्शन का कोई औचित्य नहीं रह जाता।
उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठान खुले रखें और शहर की सामान्य व्यवस्था को बाधित न करें। ऋषिकेश में अधिकांश बाजार खुले रहे और स्थिति सामान्य बनी रही।
रुड़की में बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रुड़की में विभिन्न संगठनों द्वारा आहूत बंद को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने बंद से जुड़े कई संगठनों से बातचीत कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया, जिसमें आंशिक सफलता भी मिली।
इस बीच कांग्रेस पार्टी भी बंद में शामिल रही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार में जुलूस निकालने के बाद दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंकने का कार्यक्रम तय किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्र पंत ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
नई टिहरी में बंद का फैसला बरकरार
नई टिहरी में अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर बंद का निर्णय यथावत रखा गया है। भू-भूम्याल जागृति मंच के संयोजक एवं राज्य आंदोलनकारी मंच, टिहरी के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र नौडियाल ने जानकारी दी कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मंचों के पदाधिकारी और स्थानीय व्यापारी सुबह 10:30 से 11 बजे के बीच हनुमान चौक पर एकत्रित होंगे। इसके बाद शहर के आंतरिक मार्गों से होते हुए बौराड़ी बाजार तक विरोध जुलूस निकाला जाएगा और सरकार से वीआईपी नामों के खुलासे तथा निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​उत्तरकाशी रेस्क्यू: हेलीकॉप्टर की मदद से निकाले जा रहे फंसे पर्वतारोही, 29 को सुरक्षित हर्षिल लाया गया

​Uttarakhand Weather Update: दून समेत 3 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 57 सड़कें बंद और चारधाम यात्रा स्थगित

​Dehradun Kidnapping Attempt Case: देहरादून में महिला के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला, 11 लाख के विवाद में एक गिरफ्तार

​Roorkee Honor Killing Case: रुड़की के झबरेड़ा में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, भाई ने बहन और पड़ोसी को गोलियों से भूना

​Harish Rawat ED Inquiry: मां की तस्वीर गले में लटकाकर ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व सीएम, 2016 VPDO भर्ती घोटाला मामले में बढ़ा शिकंजा

​Uttarakhand Weather Update: सीमांत पिथौरागढ़ में मूसलधार बारिश के बाद सीजन की पहली बर्फबारी, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

Leave a Comment