अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार के होटल में अमेरिकी एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

On: February 3, 2026 11:56 AM
Follow Us:

हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र स्थित एक होटल में अमेरिका से आई 66 वर्षीय एनआरआई महिला अन्ना चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह 17 लोगों के समूह के साथ हरिद्वार भ्रमण पर आई थीं और होटल परफेक्ट प्रीमियम में ठहरी हुई थीं।
मंगलवार को अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद होटल स्टाफ ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस के जरिए उन्हें जिला अस्पताल हरिद्वार ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतका की बेटी अलीशा को मौत की जानकारी दे दी है। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।
प्रथम दृष्टया महिला की मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। इस संबंध में एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी और उसी अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

नैनीताल हाईवे पर ‘पहाड़ी मटन’ का ज़ायका पड़ा भारी: 50 लाख का टर्नओवर, फिर भी नहीं भरा GST; टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा

प्रशासनिक फेरबदल और पत्राचार की जंग में उलझा नैनीताल के 944 पुलिसकर्मियों का वेतन, पूर्व IG के एक आदेश से मचा हड़कंप

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी, मैदानी इलाकों में पारा 40 पार

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड: बागेश्वर के कपकोट में दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा 407 खाई में गिरने से ड्राइवर समेत दो की मौत, 4 महिलाएं घायल

Leave a Comment