अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में कथित ‘लव जिहाद’ का मामला: मुस्लिम युवक पर नाम बदलकर युवती से दोस्ती, फिर ब्लैकमेल और मानसिक उत्पीड़न का आरोप

On: January 21, 2026 6:05 AM
Follow Us:

श्रीनगर गढ़वाल में सोशल मीडिया के जरिए नाम छिपाकर संपर्क करने का मामला, युवती के आत्महत्या प्रयास का भी आरोप
उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से कथित रूप से नाम बदलकर एक युवती से दोस्ती करने और बाद में उसे ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने अपनी पहचान छिपाकर हिंदू नाम से युवती से संपर्क किया और विश्वास में लेने के बाद उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
आरोपित युवक उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद का निवासी बताया जा रहा है और वर्तमान में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र है। बताया जा रहा है कि युवक कुछ समय से श्रीनगर क्षेत्र में रह रहा था।
इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल, बढ़ा विवाद
मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। वीडियो सामने आने के बाद मंगलवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत भंडारी अपने समर्थकों के साथ आरोपित युवक को श्रीनगर कोतवाली लेकर पहुंचे और पुलिस से उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास: आरोप
लखपत भंडारी का आरोप है कि युवक ने युवती से झूठी पहचान के सहारे दोस्ती की और बाद में निजी बातचीत व अन्य माध्यमों से उसे ब्लैकमेल किया। आरोप है कि लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना के चलते युवती इस कदर परेशान हो गई कि उसने आत्महत्या करने का प्रयास भी किया। भंडारी ने दावा किया कि उनके पास युवक के खिलाफ ठोस सबूत मौजूद हैं।
पुलिस कर रही है पूछताछ, तहरीर का इंतजार
इस पूरे मामले पर श्रीनगर कोतवाली में पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। उप निरीक्षक शशि भूषण ने बताया कि नाम बदलकर युवती से बातचीत करने और ब्लैकमेल किए जाने की शिकायत को लेकर कुछ लोग कोतवाली पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस को इस संबंध में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि जैसे ही पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दी जाएगी, मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हल्द्वानी में मीडिया सेंटर का शिलान्यास और खटीमा में दीदी की लाइब्रेरी का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सीएम धामी का कुमाऊं दौरा: मीडिया जगत को मिला ₹6.75 करोड़ का हाईटेक सेंटर, सीमांत क्षेत्र में गूंजी विकास की गूंज

देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान (FRI) के मुख्य ऐतिहासिक भवन का दृश्य, जहाँ सामने लगे एक लकड़ी के बोर्ड पर हिंदी में '४ माह बाद आज से पुनः खुला' और नई प्रवेश दरें ₹100 लिखी हैं, और परिसर में पर्यटक घूम रहे हैं।

देहरादून: 4 महीने के लंबे इंतजार के बाद आज से खुला FRI, पर्यटकों को देना होगा दोगुना शुल्क, जानें नई दरें

देहरादून के डालनवाला कोतवाली पुलिस स्टेशन के बाहर लापता जूडो खिलाड़ी कार्तिकेय मिश्रा का पोस्टर हाथ में लिए पुलिसकर्मी और रोते हुए परिजन

देहरादून में सनसनी: जूडो प्रतियोगिता खेलने आया 12 वर्षीय कार्तिकेय लापता, कौशांबी से आया था खिलाड़ी, तलाश में जुटी पुलिस

देहरादून के पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की कतार और डिजिटल बोर्ड पर ₹100 के पार पेट्रोल की नई कीमतें

उत्तराखंड में तेल की कीमतों में भारी उछाल: देहरादून समेत कई शहरों में पेट्रोल ₹100 के पार, जानें आज के नए रेट

Dehradun Premnagar students clash and hostel fight crime news update

देहरादून के प्रेमनगर में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष: हॉस्टल में घुसकर युवक के सिर पर प्रेशर कुकर से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी के तेज बहाव के बीच नाव और लाइफ जैकेट के साथ लापता किशोर की तलाश करते हुए एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान, किनारे पर मौजूद श्रद्धालु। |

ऋषिकेश में बड़ा हादसा: गंगा में गिरा चश्मा उठाने के चक्कर में बहा देहरादून का किशोर, दोस्तों के सामने हुआ ओझल

Leave a Comment