अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

एयर इंडिया विमान हादसे में पूर्व सीएम विजय रुपाणी की दुखद मौत, 242 यात्रियों में कोई नहीं बचा

On: June 12, 2025 1:34 PM
Follow Us:

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के क्रैश हो जाने से देश को गहरा झटका लगा है। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का भी निधन हो गया। रुपाणी लंदन में रह रहे अपने बेटे से मिलने जा रहे थे। दुर्भाग्यवश, इस भीषण दुर्घटना में विमान में सवार सभी 242 यात्रियों की मौत हो गई

घटना गुरुवार को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद हुई। विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक सवार थे। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चलाया गया, लेकिन कोई भी यात्री जीवित नहीं बच पाया।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी यात्री सूची में 12वें नंबर पर दर्ज थे। उनके करीबी सहयोगी नितिन भारद्वाज के अनुसार, वह लंदन में रह रही अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे। इस विमान में उद्योग जगत की दो और प्रमुख हस्तियां भी सवार थीं — कार्गो मोटर्स के प्रमुख नंदा और लुबी इंडस्ट्रीज के निदेशक सुभाष अमीन

यह हादसा न केवल गुजरात बल्कि पूरे देश के लिए अत्यंत दुखद है। विमान हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और DGCA ने इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

सरकार की ओर से सभी मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई है और प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी इस त्रासदी पर गहरा शोक जताया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा: NH-52 पर कार और लॉरी की आमने-सामने की टक्कर, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 गंभीर

​ ​महाराष्ट्र में कुदरत का दोहरा प्रहार: भारी बारिश के बीच आधी रात को लगातार 4 बार कांपी धरती, दहशत में घरों से भागे लोग

दिल्ली में बड़ा हादसा: रोहिणी में निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत जमींदोज, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

​ट्रंप के एक बयान से कमोडिटी मार्केट में हाहाकार, सोना-चांदी धड़ाम; एक झटके में ₹7355 टूटी चांदी

जयपुर: बेलगाम ट्रक ने गुब्बारे बेचने वालों को कुचला; तीन बच्चों की दर्दनाक मौत, दो घायल

श्रीलंका की जेल में खूनी गैंगवार: दो गुटों के बीच भीषण झड़प में 4 सुरक्षाकर्मियों समेत 25 की मौत, 100 से अधिक घायल

Leave a Comment